Jharkhand Weather: इन इलाकों में आज छाया रहेगा घना कोहरा, 7 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहेगा. अगले दो दिनों के दौरान 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

रांची : राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में लोगों को ठंड से थोड़ी सी राहत मिल सकती है. न्यूनतम तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 6 जनवरी को उत्तरी और दक्षिणी पूर्वी भागों में कहीं कहीं पर घना कोहरा देखने को मिलेगा. शेष इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे को कोहरा छाया रहेगा. दिन चढ़ने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

क्या कहा है रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. सात जनवरी के बाद राजधानी का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है. आसमान साफ रहेगा.

सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में

वहीं अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया था. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रांची के कांके में रिकॉर्ड किया गया.

किन-किन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

जिन इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है उनमें लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़ बोकारो धनबाद जिला शामिल हैं.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में अभी ठंड से राहत नहीं, जानें आज के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >