Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 3 दिन में 5 डिग्री गिरेगा तापमान, जानें कहां पड़ी सबसे ज्यादा ठंड

Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से बने चक्रवात का असर झारखंड में दिखने लगा है. राज्य में सबसे ज्यादा ठंड कहां पड़ी, पढ़ें.

Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन पकिस्तान और राजस्थान में सक्रिय है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. झारखंड के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है. अगले 3 दिन में पारा में 5 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

11 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 9 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम की चेतावनी में आईएमडी के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि राज्य के उत्तरी हिस्से के 11 जिलों (गढ़वा, पलामू चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़) में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा. राजधानी रांची में 9 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी हो सकती है. उच्चतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है.

झारखंड में सबसे ठंडी जगह हजारीबाग, तापमान 8.3 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान हजारीबाग में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी. यहां का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सरायकेला का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा 30 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. हालांकि, राज्य के बड़े शहरों के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में 24 घंटे के दौरान वृद्धि हुई है.

रांची का न्यूनतम तापमान बढ़ा

राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 25.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा. अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा.

बोकारो के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट

डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है. बोकारो के उच्चतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आई है. यहां का उच्चतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. यह सामान्य से क्रमश: 1.8 डिग्री और 2.6 डिग्री कम रहा.

देवघर, हजारीबाग और गढ़वा का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे

देवघर, हजारीबाग और गढ़वा झारखंड के 3 ऐसे जिले रहे, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से कम रहा. इससे पहले कई दिनों तक गढ़वा सबसे ठंडी जगह थी. 7 दिसंबर को गढ़वा का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया था. रांची का न्यूनतम तामपान 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड था.

Also Read

Aaj Ka Mausam: झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, जानें, आज का मौसम कैसा रहेगा

Kal Ka Mausam: झारखंड में बदलने वाला है वेदर, आज ही जान लें, कैसा रहेगा कल का मौसम

Tourist Spot: दो नदियों के संगम का नहीं देखा होगा ऐसा विहंगम नजारा

संताल परगना में राशन कार्ड में नहीं जुड़ रहा नाम, कैसे करें मंईयां सम्मान के लिए आवेदन!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >