Jharkhand Weather: एक बार फिर कहर ढायेगी ठंड, इन इलाकों में आज छाया रहेगा घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 21 और 22 दिसंबर को राज्य के कई इलाकों घना कोहरा छाया रहेगा. लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा.

Jharkhand Weather, रांची : झारखंड में एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी होने के अनुमान लगाया गया है. न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी. मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के दक्षिणी, मध्य और उत्तरी इलाकों में 21 और 22 दिसंबर को सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा. साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी.

21 से 26 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो झारखंड के 18 जिलों में कोहरे का प्रभाव रहेगा. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. 21 से 26 दिसंबर तक मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान हर दिन सुबह में कोहरा छाया रहेगा. लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

घर के अंदर दुबने को मजबूर हैं लोग

झारखंड में ठंड का सितम ऐसा है कि लोग घर के अंदर दुबकने को मजबूर हो गये हैं. चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव के कारण बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. खासकर के हार्ट बीपी और सांस के मरीजों को. इसलिए इन लोगों को बाहरी गतिविधियों से बचने या सीमित करने की सलाह दी गयी है. कांके और मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम पारा 3 डिग्री के नीचे चला जा रहा है. स्थिति ये है कि इन इलाकों में ओस की बूंद भी जमने लगी है.

Also Read: Jharkhand Weather: कड़ाके की ठंड के बीच झारखंड में बदलेगा मौसम, कब हैं बारिश के आसार?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >