Jharkhand Weather: डीप डिप्रेशन से 20 जिलों में बहुत भारी बारिश, कैसा रहेगा 15 दिन का मौसम

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन के असर से झारखंड के 20 जिलों में बहुत भारी बारिश हुई. अगले 15 दिन का मौसम कैसा रहेगा, यहां पढ़ें.

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से झारखंड के 20 जिलों में बहुत भारी बारिश हुई. 2 जिलों मं भारी बारिश हुई. कोई ऐसा जिला नहीं रहा, जहां बारिश नहीं हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी दी है.

एक सप्ताह में झारखंड में हुई 174.8 मिमी वर्षा

अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि एक सप्ताह में झारखंड में हुई बारिश ने मानसून के सीजन में होने वाली वर्षा की कमी को पूरा कर दिया है. 13 से 19 सितंबर के बीच कुल 174.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. इस अवधि में होने वाली सामान्य वर्षा 51.3 मिलीमीटर से यह 241 फीसदी अधिक है.

मानसून सीजन में 3 जिलों में हुई सामान्य से अधिक वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 1 जून से 19 सितंबर तक के मानसून सीजन में होने वाली वर्षा की बात करें, तो 3 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है. 16 जिलों में सामान्य वर्षापात हुआ है. किसी जिले में सामान्य से बहुत अधिक बारिश नहीं हुई है. ऐसा भी कोई जिला नहीं है, जहां सामान्य से बहुत कम वर्षा हुई हो. यहां तक कि ऐसा भी नहीं है, किसी जिले में बारिश नहीं हुई.

लगातार 4 दिन तक हुई झमाझम बारिश से वर्षा की कमी हुई पूरी

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले मानसून के सीजन में होने वाली बारिश कुछ कम थी. लेकिन, लगातार 4 दिन तक (14 सितंबर से 16 सितंबर तक छिटपुट वर्षा और 17 से 18 सितंबर तक घनघोर वर्षा) झारखंड में हुई बारिश ने मानसून के सीजन में होने वाली बारिश की कमी पूरी कर दी. अब बारिश की कमी सामान्य से 1 फीसदी ही कम रह गई है. इसे हम सामान्य वर्षापात ही मानते हैं.

25 से 38 डिग्री के बीच रहा झारखंड का अधिकतम तापमान

इस सप्ताह के अधिकतम तापमान की बात करें, तो झारखंड में यह सामान्य या उससे कम रिकॉर्ड किया गया. झारखंड का अधिकतम तापमान 25 से 38 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहा. हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहा. झारखंड का न्यूनतम तापमान इस अवधि के दौरान 21 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया.

15 दिन तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

मौसम विभाग ने अगले 15 दिन यानी 2 सप्ताह के मौसम की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि मानसून ट्रफ रांची से गुजर रहा है. इसका असर आगामी दिनों में देखने को मिलेगा. अगले सप्ताह कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की उम्मीद है. हालांकि, झारखंड में बारिश बहुत ज्यादा नहीं होगी. इसके बाद के सप्ताह यानी 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच सामान्य वर्षापात होने की संभावना है.

20 से 26 सितंबर तक सामान्य रहेगा अधिकतम तापमान

अगले 15 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान की बात करें, तो पहले सप्ताह यानी 20 से 26 सितंबर के बीच अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य रहने की उम्मीद है. यह 30 से 36 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है. वहीं, दूसरे सप्ताह (27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच) अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की उम्मीद है. यह 28 से 34 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

न्यूनतम तापमान रहेगा सामान्य

अब बात करते हैं झारखंड के अगले 15 दिनों के न्यूनतम तापमान की. 20 से 26 सितंबर के बीच झारखंड का न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है. यह 21 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है. वहीं, इसके बाद के सप्ताह (27 सितंबर से 3 अक्टूबर) भी न्यूनतम तापमान सामान्य (21 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड) ही रहने का अनुमान है.

झारखंड के इन 20 जिलों में हुई सामान्य से बहुत भारी बारिश

जिला का नामकितनी अधिक बारिश हुई
गढ़वा464 प्रतिशत
पलामू376 प्रतिशत
चतरा121 प्रतिशत
लातेहार452 प्रतिशत
लोहरदगा450 प्रतिशत
गुमला107 प्रतिशत
पश्चिमी सिंहभूम246 प्रतिशत
खूंटी153 प्रतिशत
रांची337 प्रतिशत
रामगढ़199 प्रतिशत
हजारीबाग160 प्रतिशत
कोडरमा361 प्रतिशत
गिरिडीह358 प्रतिशत
बोकारो397 प्रतिशत
सरायकेला-खरसावां252 प्रतिशत
पूर्वी सिंहभूम382 प्रतिशत
धनबाद387 प्रतिशत
गिरिडीह358 प्रतिशत
देवघर119 प्रतिशत
जामताड़ा329 प्रतिशत
दुमका69 प्रतिशत
गोड्डा98 प्रतिशत
स्रोत : मौसम केंद्र, रांची, झारखंड

झारखंड के इन 2 जिलों में हुई सामान्य से अधिक बारिश

जिला का नामसामान्य से अधिक वर्षा
सिमडेगा33 प्रतिशत
पाकुड़33 प्रतिशत
स्रोत : मौसम केंद्र, रांची, झारखंड

Also Read

Jharkhand Weather Forecast: लो प्रेशर एरिया में बदलेगा साइक्लोन, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: अभी नहीं थमेगा झारखंड में तेज हवाओं और बारिश का दौर, ऑरेंज अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam: झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >