Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में दिखेगा विक्षोभ का असर, कब से होगी बारिश, कब से साफ होगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast: मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दो फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. तीन फरवरी से झारखंड में इसका असर दिखने लगेगा. तीन फरवरी की देर रात को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा सटे हुए मध्य भाग में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.

Jharkhand Weather Forecast: राजस्थान से आनेवाले विक्षोभ का असर झारखंड में भी दिखेगा. इस कारण तीन से पांच फरवरी तक राज्य के करीब-करीब सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. पांच फरवरी को कहीं-कही हल्की बारिश होगी. इसके बाद विक्षोभ पूर्व की ओर चला जायेगा. छह फरवरी की सुबह कोहरा रहने का अनुमान है. इसके बाद मौसम साफ हो सकता है. मौसम विभाग की मानें, तो न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

तीन फरवरी से झारखंड में दिखेगा असर

मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दो फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. तीन फरवरी से झारखंड में इसका असर दिखने लगेगा. तीन फरवरी की देर रात को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा सटे हुए मध्य भाग में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. चार फरवरी को राज्य के सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान लगाया गया है. वहीं, पांच फरवरी को कहीं-कही हल्की बारिश होगी. इसके बाद विक्षोभ पूर्व की ओर चला जायेगा. फिर मौसम साफ हो सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी
ठंड से मिली थोड़ी राहत

राजधानीवासियों को फिलहाल ठंड से थोड़ी राहत मिली है. हवा की गति थोड़ी धीमी होने से अधिकतम तापमान चढ़ गया है. सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस ही रहा.

Also Read: Jharkhand News: माइक्रोस्कोप से कोकून की टेस्टिंग कर रेशम के धागे बना रहीं महिलाएं, हो रही अच्छी आमदनी
ये रहा न्यूनतम तापमान

गढ़वा 5.9

रांची 7.8

जमशेदपुर 9.7

डालटनगंज 7.9

बोकारो 7.1

चाईबासा 9.6

देवघर 7.6

गोड्डा 7.8

साहिबगंज 8.5

गिरिडीह 7.8

Also Read: JAC News: झारखंड में 8वीं से इंटर तक के विद्यार्थी 8 फरवरी तक जमा कर सकेंगे फॉर्म, जैक ने दिया एक और मौका

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >