Jharkhand Weather : बस दो दिन के बाद कांपेंगे झारखंड के लोग, बढ़ेगी ठंड, आया अलर्ट

Jharkhand Weather : झारखंड में ठंड बढ़ेगी. दो-तीन दिन में पारा गिरेगा. राजधानी रांची का तापमान 15 डिग्री से नीचे जाने के आसार हैं. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी.

Jharkhand Weather : राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. सुबह और शाम की ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों ने हल्की सर्दी का अहसास करना शुरू कर दिया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में राज्य का तापमान और नीचे जा सकता है. पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है.

बढ़ रहा है ठंडी हवाओं का प्रभाव

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राज्य में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे रात के समय तापमान में गिरावट हो रही है. राजधानी रांची में सुबह के समय हल्की ठंडी हवा चलने लगी है और लोग अब गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर रहे हैं. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले सप्ताह तक बादल नहीं बने, तो राज्य में सर्दी का पूरा असर दिखने लगेगा.

यह भी पढ़ें : Weather Forecast: बहुत हुई बारिश! अब हाड़ कंपाएगी सर्दी, इन राज्यों में होगी ठंड की दस्तक

नवंबर के पहले सप्ताह में ही ठंड का असर दिखना सामान्य है. आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा, जिससे सुबह-शाम की ठंड में बढ़ोतरी होगी. फिलहाल आठ नवंबर तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है. रविवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया. वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में तापमान दो से तीन डिग्री तक नीचे जा सकता है.

सुबह कोहरा, दिन में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम केंद्र ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. वहीं दिन में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश का कोई संकेत नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा का रुख उत्तरी दिशा की ओर हो गया है, जो आमतौर पर सर्दी की शुरुआत का संकेत होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >