पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में बर्फबारी-बारिश से बदलेगा झारखंड का मौसम, 10 जिलों में घना कोहरे का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में बर्फबारी एवं बारिश की वजह से झारखंड का मौसम बदलने वाला है. जानें कैसा रहेगा मौसम आने वाले दिनों में.

Jharkhand Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश से झारखंड का मौसम बदलने वाला है. आने वाले 2 दिन में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि पश्चिमी राजस्थान में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है. दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे सटे इलाकों में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है.

23 जनवरी को आसमान में छाये रहेंगे बादल

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि गुरुवार को उत्तरी झारखंड में आंशिक बादल छाये रहेंगे. सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. राज्य के अन्य हिस्से में आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग ने अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान जताया है. इसके बाद 3 दिन में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है.

10 जिलों में घना कोहरा का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, संताल परगना के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका और जामताड़ा के साथ-साथ धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए घना कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.3 डिग्री

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में रहा.

इसे भी पढ़ें : नक्सल इलाके की बेटियों की ऊंची उड़ान, एलिजाबेथ, अनीता और सूरजमनी ने किया ये कमाल

राजस्थान और हरियाणा में दिख रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विभाग ने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि पश्चिमी राजस्थान में जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना था, वह हरियाणा और उससे सटे इलाकों में बना हुआ है. दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे इलाकों में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा रहा है. हालांकि, झारखंड में मौसम की कोई खास गतिविधि नहीं दिख रही है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सबसे ठंडी जगह गुमला, रांची में कांके से ठंडा नामकुम, जानें कितना रहा तापमान

लातेहार के सेमरटांड़ जंगल में मुठभेड़, जेजेएमपी उग्रवादी को लगी गोली, रिम्स रेफर

जेएसएससी सीजीएल पर आज की सुनवाई पूरी, जानें क्या हुआ झारखंड हाईकोर्ट में

बेरमो के ऊपरघाट में मुठभेड़, 2 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, 2 पुलिसकर्मी घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >