झारखंड का तापमान 44 डिग्री के पार, सागर में बने चक्रवात से आज वज्रपात और ओले का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: प्रचंड गर्मी झेल रहे झारखंड में सागर में बने चक्रवात की वजह से मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट. जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, वहां 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी. ओले भी गिरेंगे. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने और क्या-क्या भविष्यवाणी की है, यहां पढ़ें.

Jharkhand Weather Alert: झारखंड का उच्चतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है. राहत की बात यह है कि मौसम आज से करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि राज्य के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में आंधी और गरज के साथ ओले गिरेंगे. इसके बाद उच्चतम तापमान में गिरावट आयेगी. मौसम विभाग ने रविवार 27 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट के साथ-साथ येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने एक साथ जारी किये ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से कहा है कि झारखं उत्तर-पूर्वी एवं मध्य भागों यानी राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दक्षिणी, मध्य एवं उत्तर-पश्चिमी भागों (गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले) के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी आंधी

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि जन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहां कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होगा. ओले गिरेंगे. 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इससे किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना है. वहीं, जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, उन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सागर में बने चक्रवात से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि पूर्वी बिहार और उससे सटे पश्चिम बंगाल में चक्रवात बना हुआ है, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है. इसके असर से झारखंड के लगभग सभी जिलों में गरज के साथ वज्रपात होगा. कई जगहों पर ओले भी गिरेंगे. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहना होगा. किसान अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें. उन्हें छत के नीचे बांधकर रखें, ताकि उन्हें चोटिल होने से बचाया जा सके.

बहरागोड़ा में हुई इतनी बारिश

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो पलामू के डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को पूर्वी सिंभूम के बहरागोड़ा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. रांची, जमशेदपुर और बोकारो के उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है, जबकि चाईबासा के न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है. रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज और बोकारो के न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है.

बोकारो का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़ा

बोकारो के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं, न्यूनतम तापमान में 6.1 डिग्री सेंटीग्रेड की भारी-भरकम वृद्धि हुई है. आज बोकारो का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री बढ़कर 26.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अभी भी कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक हो गया है.

इसे भी पढ़ें

140 पेटी नकली शराब के साथ 4 गिरप्तार, रामगढ़ से हजारीबाग जा रहा था सफेद पिकअप

VIDEO: रांची-पटना हाई-वे पर सुरेंद्रनाथ स्कूल के पास धू-धू कर जला ट्रांसफॉर्मर, मचा हड़कंप

NUSRL में 200MW के सोलर प्लांट का उद्घाटन, चीफ जस्टिस बोले- कानूनी शोध और विशेषज्ञता है अहम

पाकुड़ में ताड़ी बेचने का विरोध करने पर अधेड़ की हत्या, पुलिस ने 2 को पकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >