रांची में 24 घंटे के अंदर 56 मिमी बारिश, कल से साफ होगा मौसम

झारखंड में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग ने आज 6 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए कब साफ होगा मौसम.

Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मॉनसूनी बादल छाये रहने के कारण राज्य के कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश हुई. मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक 56 मिमी बारिश रांची में हुई. रांची में एक जून से 19 अगस्त 2026 तक सामान्य से एक प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. इस अवधि में सामान्य बारिश 707.7 मिमी है, जबकि 713.4 मिमी बारिश हुई है. मॉनसूनी बादलों के अगले 12 घंटे में झारखंड और बिहार के ऊपर से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर होने का अनुमान है. इससे गुरुवार से राज्य के कई इलाकों में धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना है. 

जनजीवन अस्त-व्यस्त

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. शहर और ग्रामीण इलाकों में कई जगह जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई. नदियों और डैमों का जलस्तर बढ़ गया. 

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द होने से एक झटके में गई 1975 की नौकरी, भारी बारिश में सचिवालय गेट पर बैठे प्रभावित कर्मचारी

आज छह जिलों में भारी बारिश का अनुमान 

मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रांची में बुधवार को आकाश में बादल छाये रहने और कहीं- कहीं हल्कीबारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है. 

राज्य में अभी भी सामान्य से 12% कम बारिश 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में अभी भी सामान्य से 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है. एक जून से 19 अगस्त 2026 तक झारखंड में सामान्यतः 689.8 मिमी बारिश होती है, जबकि इस अवधि में अब तक 606.1 मिमी बारिश हुई है. 

यह भी पढ़ें : JSSC CGL रद्द होने के बाद सफल अभ्यर्थियों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, बोले- ‘एक रात में सरकार कैसे छीन सकती है नौकरी?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >