Live Updates

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर विधानसभा पहुंचे देवेंद्र महतो, वाटर कैनन तैयार

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन ते हो गया है. आज, 10 अगस्त को छात्र विधानसभा का घेराव करने रांची पहुंच रहे हैं.

11:59 AM. 10 Aug 26 5 hrs ago

BJYM भी प्रदर्शन में शामिल, वाटर कैनन तैयार

JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हो गए. प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मौके पर वाटर कैनन तैयार रखा गया है.

11:56 AM. 10 Aug 26 5 hrs ago

चौथे बैरिकेड तक पहुंचे छात्र, देवेंद्रनाथ महतो भी हुए शामिल

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है. छात्र तीन बैरिकेडिंग पार कर चौथे बैरिकेड तक पहुंच गए. इस दौरान JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो भी छात्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए. बताया गया कि महतो पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं.

11:49 AM. 10 Aug 26 5 hrs ago

ड्रोन कैमरे से प्रदर्शन की रिकॉर्डिंग, शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर देवेंद्र महतो ने किया प्रदर्शन

JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच ड्रोन कैमरे से प्रदर्शन की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. JLKM नेता देवेंद्र महतो भी प्रदर्शन में शामिल हुए. वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए.

11:48 AM. 10 Aug 26 5 hrs ago

देवेंद्र महतो विधानसभा पहुंचे

JLKM नेता देवेंद्र महतो विधानसभा परिसर पहुंचे. JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच उनके पहुंचने से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं. विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और पुलिस बल तैनात है. महतो ने मौके की स्थिति का जायजा लिया.

11:38 AM. 10 Aug 26 5 hrs ago

जगन्नाथपुर मंदिर के पास बैरिकेडिंग पर छात्र धरने पर बैठे

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्र जगन्नाथपुर मंदिर के पास बैरिकेडिंग के सामने धरने पर बैठ गए. छात्रों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया. इसके बाद छात्र वहीं बैठकर प्रदर्शन करने लगे. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रास्ते में कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है. छात्र अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं.

11:34 AM. 10 Aug 26 5 hrs ago

भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे भाजपा नेताओं और विधायकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. खेलगांव में पुलिस ने सभी भाजपा विधायक और नेताओं को डिटेन किया. इसके बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई. भाजपा नेता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे. पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हुए हिरासत में लिया. मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही.

11:31 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में

झारखंड में JPSC-JSSC विवाद और छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया. मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे भाजपा के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका. मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. हिरासत के बाद भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

11:25 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

बेकाबू हुए छात्र, बैरिकेड तोड़कर निकले

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया. छात्रों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. अब पुलिस के सामने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है.

11:24 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

मौसीबाड़ी के पास छात्रों ने दूसरी बैरिकेडिंग तोड़ी

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों ने मौसीबाड़ी के पास लगी दूसरी बैरिकेडिंग तोड़ दी. बैरिकेडिंग हटाकर छात्र आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. मौके पर पुलिस बल की तैनाती है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

11:22 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर सुरक्षा कड़ी, तीन लेयर में बैरिकेडिंग

छात्रों के विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जगन्नाथपुर मंदिर के समीप गाड़ियों से बैरिकेडिंग कर पुलिस बल की तैनाती की गई है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन वाहन भी मौके पर रखे गए हैं. विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर तीन लेयर में बैरिकेडिंग की गई है. इधर, विधानसभा के बाहर आजसू विधायक निर्मल महतो धरना पर बैठे हैं. विधायक जयराम महतो, झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू और मंत्री इरफान अंसारी ने भी विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत की. सुरक्षा के बीच छात्रों के आंदोलन पर सबकी नजरें टिकी हैं.

11:20 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

विधानसभा में विपक्ष नदारद, सत्ता पक्ष के सवालों पर चल रही कार्यवाही

विधानसभा में विपक्ष का एक भी विधायक मौजूद नहीं, सदन की कार्यवाही जारी; फिलहाल केवल सत्ता पक्ष के विधायकों के सवाल लिए जा रहे हैं.

11:18 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

फिर छात्रों को रोका गया, थोड़ी देर बाद बढ़ेंगे आगे

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका; छात्र बोले- कुछ देर बाद फिर आगे बढ़ेंगे.

11:16 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा के लिए रवाना हुए https://x.com/jharkhand_pk/status/2086690126923755796?s=20

11:08 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

24 जिलों से घेराव करने पहुंचे छात्र, कहा- कई जगह रोका जा रहा

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के विरोध में विधानसभा घेराव के लिए राज्य के 24 जिलों से छात्र रांची पहुंचे हैं. छात्रों का आरोप है कि आंदोलन में शामिल होने आ रहे कई छात्रों को रास्ते में रोका जा रहा है. छात्रों ने कहा कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.

10:57 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

देवेन्द्र महतो का आह्वान

10:50 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

BJP विधायक और कार्यकर्ता हिरासत में

सीएम आवास घेरने पहुंचे बीजेपी विधायकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है.

10:48 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

मार्च से पहले छात्रों में आक्रोश

छात्र मार्च शुरू होने से पहले ही हुए उग्र, उन्हें लगातार रोकने की कोशिश हो रही है.

10:42 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

बैरेकेड तोड़ निकले छात्र

10:35 AM. 10 Aug 26 6 hrs ago

मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले BJP कार्यकर्ता हिरासत में

मुख्यमंत्री आवास घेराव करने पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया डिटेन. पुलिस बसों में भरकर भाजपा कार्यकर्ताओं को ले गई. मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के लिए सैकड़ो बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंच गए थे.

10:27 AM. 10 Aug 26 7 hrs ago

पुराने विधानसभा गेट पर जुटे छात्र

पुराने विधानसभा गेट पर छात्रों की भीड़ जुटने लगी है. यहीं से नए विधानसभा तक मार्च निकाला जाएगा. सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं और बैरिकेडिंग की गई है. झारखंड के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे हैं.

10:21 AM. 10 Aug 26 7 hrs ago

JPSC-JSSC मुद्दे पर सदन में घमासान के आसार

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सदन में हंगामे के आसार हैं.

10:19 AM. 10 Aug 26 7 hrs ago

प्रदर्शन के बीच रामगढ़ में प्रशासन सख्त

रामगढ़: रांची में चल रहे जेपीएससी और एसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रामगढ़ में प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुधवार सुबह से ही शहर में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

10:12 AM. 10 Aug 26 7 hrs ago

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर विधानसभा पहुंचे देवेंद्र महतो, वाटर कैनन तैयार

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र सोमवार, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के लिए रांची पहुंच रहे हैं. झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र रांची में जुट रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >