झारखंड स्टेट जूनियर कैडेट, अंडर-21 व सीनियर कराटे 20 से

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले कराटेकार मई में देहरादून में कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से 20 अप्रैल से स्टेट जूनियर, कैडेट, अंडर-21 व सीनियर कराटे चैंपियनशिप का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से 14 वर्ष एवं इससे अधिक के बालक, बालिका, पुरुष व महिला कराटे खिलाड़ी शामिल होंगे. इसमें काता व कुमिते दो प्रकार के इवेंट होंगे. वहीं इसमें गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले कराटेकार मई में देहरादून में कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. ये जानकारी शिहान रंजीत मेहता ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >