ये कैसी मजबूरी! बागी ममता को बनाया RJD का स्टार प्रचारक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand Chunav 2024: राजद ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में ऐसे प्रत्याशी का नाम भी है जिन्होंने पार्टी से बगावत कर ली है.

Jharkhand Chunav 2024, रांची : झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजद ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश के नेताओं के नाम शामिल हैं. पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में ममता भुईयां का भी नाम है, जिन्होंने बगावत कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है और वह छतरपुर विधानसभा से प्रत्याशी है. राजद ने छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं.

ये हैं राजद के स्टार प्रचारक

राजद के स्टार प्रचारकों में अब्दुल बारी सिद्दीकी, मो अली अशरफ फातमी, तेज प्रताप यादव, डॉ रामानंद यादव, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, ललित कुमार यादव, प्रो चंद्रशेखर, अर्जुन राय, रितु जायसवाल, आलोक कुमार मेहता, भूदेव चौधरी, डॉ रामचंद्र पूर्वे, अभय कुशवाहा, शिवचंद्र राम, जितेंद्र कुमार राय, संजय कुमार गुप्ता, कांति सिंह, जावेद इकबाल अंसारी, उदय नारायण चौधरी, स्वीटी सीमा हेंब्रम, तनवीर हसन, फैयाज अहमद, कारी सोहेब, शक्ति सिंह यादव, समीर कुमार महासेठ, मो महबूब अली कैसर, सत्यानंद भोक्ता, गौतम सागर राणा, अभय सिंह, रंजन कुमार यादव, गिरधारी गोप, अनिता यादव, जमीरुद्दीन अंसारी, कुमार सर्वजीत, ममता भुइयां, आबिद अली और रानी कुमारी के नाम शामिल हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand Election 2024: जानिए कौन हैं चुनाव में हेलिकॉप्टर का उपयोग करनेवाले देश के पहले प्रत्याशी ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >