झारखंड रक्षा शक्ति विवि में NCC को मिली मजबूती, नये विंग और कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में एनसीसी के नए विंग और कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कर्नल संतोष कुमार ने छात्रों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता पर जोर दिया।

रांची: झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में बुधवार को NCC बोर्ड, नये विंग और कार्यालय का उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन NCC के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष कुमार ने किया. इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में NCC की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला.

कर्नल संतोष कुमार ने कहा कि NCC विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, एकता, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. NCC से जुड़कर विद्यार्थियों को जिम्मेदारी की भावना के साथ टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है.

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में NCC की महत्वपूर्ण भूमिका है. यह युवाओं को देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने के लिए प्रेरित करता है.

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ हेमेंद्र कुमार भगत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में NCC की स्थापना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अनुशासन और नेतृत्व के साथ राष्ट्रसेवा से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

कार्यक्रम के अंत में NCC की CTO डॉ शशि कुमार जे ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर सूबेदार मेजर कृष्णदेव, डॉ नागेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: PhD के पुराने अभ्यर्थियों को RU ने दी राहत, दोबारा फॉर्म भरना होगा लेकिन कोर्स वर्क नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Kumar

संजीव कुमार सिंह, वर्तमान में प्रभात खबर, रांची में विशेष संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. वह 14 वर्षों (2005 से 2019) तक प्रभात खबर रांची में मुख्य संवाददाता रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों का अनुभव है. लंबे पत्रकारिता जीवन में खोजी, विश्लेषणात्मक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण रिपोर्टें प्रकाशित की हैं. प्रभात खबर द्वारा बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड भी दिया गया. इनकी विशेष पहचान झारखंड के उच्च शिक्षा तंत्र, विश्वविद्यालयों, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नियुक्तियों व प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए रही है. झारखंड लोक सेवा आयोग के गठन के बाद सिविल सेवा, व्याख्याता, इंजीनियर, जैसी नियुक्तियों में गड़बड़ी को उजागर किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >