राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बाद बीजेपी विधायकों का दावा, 'दिल्ली जा रहे हैं परिमल नथवानी'

Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव में मतदान के बाद बीजेपी विधायकों ने एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत का दावा किया है. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि नथवानी दिल्ली जा रहे हैं. क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक समीकरणों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

Rajya Sabha Election: झारखंड विधानसभा के हॉल नंबर-42 में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान जारी है. मतदान के बीच बाहर निकल रहे विधायकों के दावे और बयान भी चुनावी माहौल को गर्म कर रहे हैं. संख्या के हिसाब से एक पक्ष के पास 56 वोट हैं और दूसरे के पास 24, लेकिन जीत का दावा दोनों तरफ से किया जा रहा है. राजनीति में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती, चाहे अंकगणित कुछ भी कहे.

बीजेपी विधायकों ने जताया नथवानी की जीत का भरोसा

मतदान के बाद बाहर निकले बीजेपी विधायक और एनडीए नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत का दावा किया. उनका कहना है कि एनडीए समर्थित उम्मीदवार आवश्यक आंकड़ा पार कर जाएंगे और एक बार फिर राज्यसभा पहुंचेंगे. विधायकों का कहना है कि परिमल नथवानी पहले भी झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और राज्य के विकास के लिए काम किया है. इसी आधार पर उन्हें समर्थन मिल रहा है.

शत्रुघ्न महतो बोले, चिंता उन्हें होगी जिन्हें डर है

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने मतदान के बाद कहा कि एनडीए पूरी तरह आश्वस्त है और उनके उम्मीदवार जीत का आंकड़ा पार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह की चिंता नहीं है. शत्रुघ्न महतो ने कहा कि खुशी का माहौल है और जीत के बाद जश्न भी मनाया जाएगा. उनके मुताबिक, परिमल नथवानी स्वच्छ और ईमानदार छवि वाले उम्मीदवार हैं और विकास के नाम पर उन्हें समर्थन मिल रहा है.

क्रॉस वोटिंग पर दिया संकेत

क्रॉस वोटिंग के सवाल पर शत्रुघ्न महतो ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि किसी भी दल के विधायक ऐसा कर सकते हैं. उन्होंने कांग्रेस और राजद के विधायकों का भी जिक्र किया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि किस आधार पर उन्हें ऐसा भरोसा है.

‘परिमल नथवानी की राज्यसभा में वापसी तय’

बीजेपी नेताओं का दावा है कि परिमल नथवानी की राज्यसभा वापसी तय है. उनका कहना है कि झारखंड के लोगों के बीच उनकी पहचान है और विकास कार्यों के कारण उन्हें समर्थन मिल रहा है. शत्रुघ्न महतो ने यहां तक कहा कि “परिमल नथवानी दिल्ली जा रहे हैं”, यानी उनकी जीत निश्चित है.

इसे भी पढ़ें: वो दो कौन, जो झारखंड से जाएंगे राज्यसभा? ऐसे समझिए आंकड़ों का पूरा खेल

शाम पांच बजे के बाद मिलेगा जवाब

विधानसभा परिसर में सभी दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन अपने 56 विधायकों के आधार पर जीत का भरोसा जता रहा है, जबकि एनडीए 24 वोट होने के बावजूद नथवानी की जीत का दावा कर रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग होगी, क्या एक बार फिर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप सामने आएंगे और क्या झारखंड राज्यसभा चुनाव का पुराना इतिहास दोहराया जाएगा. इन तमाम सवालों का जवाब शाम पांच बजे के बाद तस्वीर साफ होने के साथ सामने आएगा.

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: विधानसभा में माननीयों के हर वोट की निगहबानी, ऐसे की जा रही गतिविधियों की निगरानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >