झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Jharkhand Rain Alert : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और चक्रवाती हवा के कारण कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी दी गयी है. 26 अगस्त को गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है. वहीं रांची सहित अन्य जिलों में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होगी. 27 अगस्त को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, धनबाद और रांची के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.

रांची में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट 

मौसम विभाग ने 26 से 30 अगस्त तक गरज-चमक के साथ तेज हवा और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. ऐसे में बारिश के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है और खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचना चाहिए. वहीं, रांची में आज अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, तापमान से ज्यादा आज बादल, बारिश, वज्रपात और मौसम में अचानक होने वाला बदलाव महत्वपूर्ण रहेगा.

ये भी पढ़ें: 1993 में धनबाद के फंड क्लर्क ने ली थी 300 रुपये की घूस, 33 साल बाद झारखंड हाईकोर्ट ने घटायी सजा

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 28 अगस्त को गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम, जबकि 29 अगस्त को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में बादल छाये रहेंगे. इधर, मंगलवार को सबसे अधिक जमशेदपुर में 5.3 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जबकि रांची में 0.7 मिमी बारिश हुई.

ये भी पढ़ें: बिना इजाजत नहीं बदलेंगे सड़कों और सार्वजनिक स्थलों के नाम, झारखंड नगर विकास विभाग ने जारी की नई नियमावली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >