Jharkhand Politics: झारखंड के इन दो सांसदों को केंद्र ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया AIIMS शासी निकाय का सदस्य

Jharkhand Politics : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और सुखदेव भगत को देवघर के एम्स शासी निकाय का सदस्य बनाया है. इनका कार्यकाल पांच साल के लिए होगा.

देवघर : केंद्र ने झारखंड के दो सांसदों को बड़ी जिम्मेदारी दी है. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे और लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत देवघर एम्स के शासी निकाय का सदस्य घोषित किया गया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इससे संबंधित गजट प्रकाशित कर दिया है.

क्या कहा गया है गजट में

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला द्वारा जारी गजट के अनुसार एम्स अधिनियम के तहत एम्स के शासी निकास के सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्षों का होगा. शासी निकाय एम्स की कार्यकारी समिति होगी और ऐसी शक्तियों का प्रयोग करेगी. शासी निकाय की समिति एम्स के विकास सहित सुविधा पर नियमित बैठक करेगी और अपनी शक्तियों का प्रयोग करेगी.

देवघर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सदन में बेहद मुखर रहते हैं दोनों सांसद

बता दें कि निशिकांत दुबे गोड्डा लगातार चौथी बार जीतकर सांसद बने हैं. वे झारखंड के सबसे अमीर सांसद भी हैं. वहीं, सुखदेव भगत पहली बार लोहरदगा से सांसद बने हैं. उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेता समीर उरांव को हराया है. उनकी कुल संपत्ति 2,46,88,449 रुपए है. दोनों सांसद सदन में बेहद मुखर रहते हैं. सुखदेव भगत वन नेशन-वन इलेक्शन के जेपीसी समिति के भी सदस्य हैं.

Also Read: Nishikant Dubey: झारखंड में लागू कराएंगे NRC, बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर बरसे निशिकांत दुबे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >