मल्लिकार्जुन खरगे की झारखंड यात्रा से पहले केशव ने 3 लोगों को कांग्रेस से किया निष्कासित, जानें क्यों

Jharkhand Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की झारखंड यात्रा से पहले पार्टी ने 3 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

Jharkhand Politics: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की झारखंड यात्रा के पहले बागी नेताओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. कांग्रेस से बगावत करके चुनाव लड़ने वालों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.

देवेंद्र सिंह बिट्टू, मुनेश्वर उरांव और इसराफिल अंसारी पर कार्रवाई

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने यह जानकारी दी है. मीडिया चेयरमैन ने सोमवार को बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर देवेंद्र सिंह बिट्टू, मुनेश्वर उरांव और इसराफिल अंसारी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

मुंजनी ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में ये तीनों ही नेता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. जिन लोगों को पार्टी ने निष्कासित किया है उनमें मुनेश्वर उरांव 73-मनिका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. वह लातेहार जिला के प्रदेश अध्यक्ष भी थे. 34-गोमिया विधानसभा क्षेत्र से इसराफिल अंसारी और 75-पांकी विधानसभा क्षेत्र से देवेंद् सिंह बिट्टू पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

13 नवंबर को होगी पहले चरण की वोटिंग

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के इन नेताओं को पार्टी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ये लोग नहीं माने. इसके बाद इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. कांग्रेस पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और वामदलों के साथ मिलकर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ रही है. झारखंड में पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को और दूसरे चरण की 20 नवंबर को होगी.

Also Read

बोकारो विधानसभा सीट पर लगातार 2 बार से जीत रहे हैं भाजपा के विरंची नारायण सिंह

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: पुरुष उम्मीदवार घटे, महिला और थर्ड जेंडर प्रत्याशी बढ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >