असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड में राहुल गांधी पर दिया बड़ा बयान

Jharkhand Politics: असम के मख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड की राजधानी रांची में राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है. कहा कि उनका स्टेटमेंट देखकर इंटरटेनमेंट हो जाता है.

Jharkhand Politics: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को झारखंड में राहुल गांधी के बारे में बड़ा बयान दिया है. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने यह बयान दिया.

राहुल गांधी का बयान रात में देखूंगा, थोड़ा इंटरटेनमेंट हो जाएगा

हिमंता बिस्वा सरमा से पत्रकारों ने राहुल गांधी के एक बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक राहुल गांधी के बयान को देखा या सुना नहीं है. उन्हें वक्त ही नहीं मिला. रात को समय मिलेगा, तो वह उनके बयान को देख लेंगे. थोड़ा इंटरटेनमेंट यानी मनोरंजन हो जाएगा.

राहुल गांधी हमेशा चीन को प्रमोट करते हैं – हिमंता बिस्वा सरमा

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तेज-तर्रार नेता ने कहा कि राहुल गांधी बहुत तरीके से हमेशा चीन को प्रमोट करते हैं. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि वह (राहुल गांधी) बार-बार भारत को नीचा दिखाने और चीन को बहुत बढ़िया राष्ट्र के रूप में दिखाने की कोशिश करते हैं.

चीन में लोकतंत्र नहीं है, वहां धार्मिक स्वतंत्रता नहीं है

असम के सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को मालूम होना चाहिए कि चीन में लोकतंत्र नहीं है. वहां धार्मिक स्वतंत्रता नहीं है. इसलिए हमारे मन में एक ही बात आती है कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के बीच जो एमओयू हुआ था, उसका खुलासा होना चाहिए. कांग्रेस पार्टी ने चीन की सत्ताधारी पार्टी के साथ क्यों एमओयू किया. उसमें क्या बातें हैं, इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए.

कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का एमओयू सार्वजनिक हो

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच जो एमओयू हुआ, उसमें लिखा है कि राहुल गांधी जहां भी जाएंगे, वहां चीन की तारीफ करेंगे. भारत से उसे बेहतर बताएंगे. इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि कांग्रेस और चीन के बीच जो एमओयू हुआ था, उसको सार्वजनिक किया जाए. लोगों को बताया जाए कि उसमें क्या-क्या समझौते हुए थे.

राहुल गांधी की मानसिकता का जवाब वही दे सकते हैं

पत्रकारों ने असम के सीएम से पूछा कि राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से देश में डर का माहौल था, अब खत्म हो गया है. इस पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी के मन में डर था, वो कम हुआ होगा. उनकी मानसिकता का जवाब वही देंगे. मैंने राहुल गांधी का स्टेटमेंट नहीं देखा है. अभी फुर्सत नहीं मिली है.

Also Read

शिवराज सिंह चौहान के बाद अब हिमंता बिस्वा सरमा आ रहे झारखंड, करेंगे ये काम

हिमंता विश्वा सरमा का ऐलान- उत्पाद सिपाही दौड़ बहाली में मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक लाख देगी भाजपा

Jharkhand Politics: हिमंता बिस्वा सरमा ने घुसपैठियों के बहाने कांग्रेस और झामुमो पर साधा निशाना, कांग्रेस ने किया पलटवार

नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने में झारखंड का अहम योगदान, क्यों कही असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >