3 महिला समेत झारखंड के 6 अफसर बने आईएएस, नॉन स्टेट सिविल सर्विस के अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

Jharkhand Officers Promoted to IAS: झारखंड के 6 अफसरों को आईएएस में प्रोन्नत कर दिया गया है. भारत सरकार के कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. 21 अफसरों ने इसके लिए आवेदन किया था. जानें, किन लोगों को चुना गया.

Jharkhand Officers Promoted to IAS : झारखंड को 6 नये आईएएस अधिकारी मिले हैं. इसमें 3 महिला हैं. ये सभी 6 अधिकारी नॉन स्टेट सर्विस के अफसर हैं, जिनको भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नत किया गया है. सभी को झारखंड कैडर मिला है. प्रोमोशन पाने वाली महिला अधिकारियों में एक रांची के एसएसपी की पत्नी हैं. प्रमोट किये गये अफसरों के नाम कंचन सिंह, सीता पुष्पा, प्रीति रानी, विजय कुमार सिन्हा, राजेश प्रसाद और धनंजय कुमार सिंह है. सभी को वर्ष 2023 की रिक्तियों की वजह से प्रोन्नति दी गयी है. प्रोमोशन पाने वाली महिला अफसर कंचन सिंह रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी हैं. कंचन सिंह ने सीडीपीओ के पद से सेवा की शुरुआत की थी.

लोहरदगा की समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा भी बनीं IAS

लोहरदगा जिले की समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा भी अब आईएएस बन गयीं हैं. वह बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के अधिकारी की पत्नी हैं. वर्ष 2014 से वर्ष 2018 तक लोहरदगा जिले के सदर प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रहीं सीता पुष्पा प्रोन्नति पाकर वर्ष 2023 में लोहरदगा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनीं.

भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. आईएएस में प्रोन्नत किये गये अफसरों में महिला एवं बाल विकास विभाग में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) कंचन सिंह, सीता पुष्पा और प्रीति रानी शामिल के अलावा ऊर्जा विभाग में मुख्य अभियंता रहे विजय कुमार सिन्हा, श्रम एवं नियोजन विभाग के अफसर धनंजय कुमार सिंह और लाल राजेश प्रसाद शामिल हैं.

21 अफसरों का यूपीएससी ने लिया था इंटरव्यू

केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 21 लोगों का इंटरव्यू लिया था. इनमें से 6 को ही प्रोन्नति मिल पायी. यूपीएससी ने उन 6 अफसरों की लिस्ट अपनी अनुशंसा के साथ झारखंड सरकार को भेजी थी. इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति मिलने के बाद भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी. इन अफसरों की नये सिरे से बतौर आईएएस पोस्टिंग होगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में आईएएस के 224 पद, 40 हैं रिक्त

झारखंड में आईएएस के कुल 224 पद हैं. इनमें से करीब 40 पद अभी रिक्त हैं. आईएएस अधिकारियों की कमी की वजह से एक-एक अधिकारी के पास कई विभागों के प्रभार हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईएएस और आईपीएस के पदों की संख्या बढ़ाने के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था.

झारखंड के ये 7 अधिकारी भी प्रोन्नत होकर बने थे आईएएस

  • सुधीर बारा
  • अनिल कुमार तिर्की
  • शैल प्रभा कुजूर
  • नीलम लता
  • संदीप कुमार
  • पशुपति नाथ मिश्रा
  • राजकुमार गुप्ता

एक साथ 24 पुलिस पदाधिकारियों की हुई थी IPS में प्रोन्नति

जुलाई 2023 में झारखंड पुलिस सेवा के 24 पुलिस पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रोन्नति मिली थी. तत्कालीन मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने प्रोन्नति पाने वाले पदाधिकारियों से कहा था कि 24 पुलिस पदाधिकारियों को एक साथ आईपीएस में प्रोन्नति देने वाला झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है.

इसे भी पढ़ें

प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता बने झारखंड के नियमित पुलिस महानिदेशक

Video: मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को सशक्त बना रही झारखंड सरकार, दुमका में बोले हेमंत सोरेन

आदिवासियों का तीर्थस्थल बनेगा सिरसी-ता-नाले, कुंभ मेले की तरह मान्यता दिलाने का होगा प्रयास, बोले चमरा लिंडा

लातेहार पुलिस ने 13 साल से फरार झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा सुप्रीमो राजेश सिंह खरवार को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >