Video: उत्तरकाशी के टनल में फंसे झारखंड के मजदूरों से अधिकारियों ने किया संपर्क, कही ये बात

डीएम ने बताया कि बीच में पत्थर आ जाने की वजह से राहत कार्य बाधित हो रहा है. पाइपलाइन एवं मशीनें मंगाई जा रहीं हैं. जल्द ही लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा. झारखंड के 15 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है.

Uttarkashi Tunnel Collapse Update|Jharkhand News|उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे झारखंड के मजदूरों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन अधिकारियों को वहां भेजा है. अधिकारियों ने झारखंड के मजदूरों से संपर्क किया है और उनसे कहा है कि वे चिंता न करें. उनकी मदद के लिए वे झारखंड से आए हैं. जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा. अधिकारियों ने प्रभात खबर को बताया कि हमने 15 नवंबर को उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहिला से मुलाकात की. रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में पूरी जानकारी ली. उत्तरकाशी के डीएम ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन सही चल रहा था, लेकिन उसमें थोड़ी रुकावट आ गई है. मशीन खराब हो जाने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में समस्या आ रही है. डीएम ने यह भी बताया कि बीच में पत्थर आ जाने की वजह से राहत कार्य बाधित हो रहा है. एयरलिफ्ट कर पाइपलाइन एवं मशीनें मंगाई जा रहीं हैं. जल्द ही लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा. बता दें कि झारखंड के 15 मजदूर समेत बड़ी संख्या में श्रमिक इस टनल में फंसे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, गिरिडीह के दो, खूंटी के तीन, रांची के तीन और पश्चिमी सिंहभूम के एक श्रमिक के परिवार से उनके फंसे होने की पुष्टि हुई है. बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तरकाशी में हुए हादसे के तुरंत बाद तीन अधिकारियों की टीम को उत्तराखंड रवाना कर दिया था, ताकि टनल में फंसे अपने लोगों की मदद की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >