Jharkhand News: BJP का बोर्ड लगाकर घूम रहे दो युवकों की गुंडागर्दी, थाने में ही दारोगा को जमकर पीटा

Jharkhand News: बीजेपी का बोर्ड लगाकार घूम रहे दो युवकों ने लालपुर थाना में पदस्थापित दारोगा अमित कुमार दास की जमकर पिटाई कर दी. एएसआइ सुनील मुर्मू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

Jharkhand News, रांची : लालपुर थाना के दारोगा अजय कुमार दास की पिटाई मामले में पुलिस ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) का बोर्ड कार में लगा कर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में रविरंजन लकड़ा (38) व विनोद लकड़ा (37) शामिल हैं. दोनों पर दारोगा पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गलत तरीके से भाजपा का बोर्ड लगाने और गाली-गलौज व वर्दी उतरवाने की धमकी देने का आरोप है. दोनों आरोपी सदर थाना क्षेत्र के टुंकीटोला के रहनेवाले हैं. आरोपियों के नशे में होने की भी बात सामने आयी है, इसलिए पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच भी करायी है. एएसआइ सुनील मुर्मू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

क्या है मामला :

दर्ज केस के अनुसार, एएसआइ सुनील मुर्मू छह सितंबर की रात 10 बजे गश्ती पर थे. वह न्यूक्लियस मॉल के पास देर रात 1.10 बजे वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान सफेद रंग की कार (जेच01ईटी-9733) रांची के लालपुर चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी, जिसे चेकिंग के लिए रोका गया. चालक से ड्राइविंग लाइसेंस और पार्टी का बोर्ड लगाने से संबंधित डीटीओ से निर्गत अनुमति पत्र मांगा गया. इस पर दोनों खुद को राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए गाली- गलौज करते हुए दो मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगे.

गाली देने वाले दोनों युवकों लाया गया थाना

दोनों को थाना लाया गया. थाना में दारोगा ने जब दोनों से नाम व पता बताने को कहा, तो उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में केस कर देंगे. हमारा भाई भी डीएसपी है. हमारे पिताजी जेलर हैं. इसके बाद दोनों सरकारी दस्तावेज फाड़ने की कोशिश करने लगे. इस पर दारोगा अजय ने रोका तो दोनों ने उनकी पिटाई कर दी और दीवार से टकरा दिया. जिससे अजय घायल हो गये.

जमीन के अवैध कारोबार से जुड़े हैं आरोपी

आरोपियों के पास से गलत तरीके से तैयार किये गये जमीन के कागजात और सादा स्टांप पेपर भी मिला है. यह स्टांप पेपर रविरंजन लकड़ा के नाम पर है. इसमें तिथि 31 मार्च 2018 लिखा है. इस संबंध में पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह किसी की भी जमीन बैकडेट से एग्रीमेंट कर बेच देते हैं. इसलिए सादा स्टांप पेपर रखा गया था.

Also Read: Jharkhand News: अजब प्रेम की गजब कहानी, प्यार में धोखे की कभी नहीं सुनी होगी ऐसी दास्तां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >