VIDEO: रांची विश्वविद्यालय में छज्जा गिरने से भुरकुंडा के मंतोष बेदिया की मौत, स्टूडेंट्स में आक्रोश

रांची विश्वविद्यालय में सेंट्रल लाइब्रेरी का छज्जा गिरने से एक छात्र की मौत हो गयी. मृतक छात्र रामगढ़ जिले के भुरकुंडा का रहने वाला था. उसका नाम मंतोष बेदिया था. जैसे ही वह साइकिल खड़ी करने के लिए गया, छज्जा का एक हिस्सा उस पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. छात्रों में इसको लेकर आक्रोश है.

झारखंड की राजधानी रांची स्थित रांची विश्विद्यालय परिसर में एक हादसे में छात्र की मौत हो गयी. रांची विश्वविद्यालय स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आया छात्र, अपनी साइकिल खड़ी कर रहा था. इसी दौरान बिल्डिंग के छज्जे का एक हिस्सा उसके ऊपर गिर गया. घटनास्थल पर ही छात्र की मौत हो गयी. बताया गया है कि रामगढ़ जिले के भुरकुंडा का रहने वाला मंतोष बेदिया हर दिन लाइब्रेरी में पढ़ने आता था. हर दिन की तरह आज भी वह साइकिल से सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंचा था. मंतोष बेदिया की मौत के बाद छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा. उन्होंने सड़क जाम कर दी. धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसी दौरान रजिस्ट्रार को भी अपने साथ धरना पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया. छात्रों की मांग है कि वाइस चांसलर वहां आयें और आश्वस्त करें कि फिर कभी ऐसी घटना नहीं होगी. स्टूडेंट्स मंतोष बेदिया को न्याय देने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक वीसी नहीं आयेंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. घटना से जुड़ा वीडियो यहां देखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >