Jharkhand News : रांची में 19 नवंबर को हो सकता है भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच, बीसीसीआई की बैठक में लगेगी मुहर

नवंबर में न्यूजीलैंड टीम का भारत दौरा होना है. इसमें दोनों टीमों को तीन टी-20 मुकाबले और दो टेस्ट मैच खेला जाना है. अगर ये मुकाबला रांची में होता है तो ये में पूरे दो साल बाद जेएससीए स्टेडियम में कोई मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Jharkhand News, रांची न्यूज : क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. खासकर झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जा सकता है. जेएससीए के सचिव संजय सहाय की मानें, तो 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला रांची में हो सकता है.

जेएससीए (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जा सकता है. जेएससीए के सचिव संजय सहाय ने जानकारी दी है कि रोटेशन के अनुसार हमें इस मैच की मेजबानी मिल सकती है, लेकिन इसका फैसला सोमवार को होने वाली बीसीसीआई की बैठक में होगा. इसके बाद ही रांची में लोगों को टी-20 मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Also Read: Jharkhand News : तेजस्वी यादव ने महंगाई के बहाने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले-‘महंगाई डायन’ आज बन गयी है महबूबा

आपको बता दें कि नवंबर में न्यूजीलैंड टीम का भारत दौरा होना है. इसमें दोनों टीमों को तीन टी-20 मुकाबले और दो टेस्ट मैच खेला जाना है. अगर ये मुकाबला रांची में होता है तो ये में पूरे दो साल बाद जेएससीए स्टेडियम में कोई मुकाबला देखने को मिल सकता है. 2019 में जेएससीए में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच खेला गया था. वहीं अंतिम टी-20 मुकाबला सात अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला गया था. इसके बाद कोई भी टी-20 मुकाबला रांची में नहीं खेला गया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में एक बार फिर होगी भारी बारिश, आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >