राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची यूनिवर्सिटी समेत 6 विश्वविद्यालयों में की वित्तीय सलाहकारों की नियुक्ति

Jharkhand News: राज्यपाल संतोष गंगवार ने 6 वित्तीय सलाहकारों की नियुक्तियां की हैं. ये नियुक्तियां झारखंड के 6 विश्वविद्यालयों में हुईं हैं. इनका कार्यकाल 3 साल का होगा.

Jharkhand News: रांची यूनिवर्सिटी समेत झारखंड के 6 विश्वविद्यालयों में वित्तीय सलाहकार की नियुतक्ति की गई है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आदेश से ये नियुक्तियां की गईं हैं. इस संबंध में राजभवन की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

अजय कुमार रांची विश्वविद्यालय के सलाहकार नियुक्त

अजय कुमार को रांची विश्वविद्यालय का वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है. कांत किशोर मिश्रा कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा) के वित्तीय सलाहकार बनाए गए हैं. धनबाद स्थित विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय सलाहकार शशि भूषण सिन्हा होंगे.

अखिलेश शर्मा विनोवा भावे विश्वविद्यालय के फाइनेंशियल एडवाइजर

अखिलेश शर्मा को विनोवा भावे विश्वविद्यालय (हजारीबाग) के वित्तीय सलाहकार नियुक्त किए गए हैं. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (दुमका) के लिए ब्रज नंदन ठाकुर को फाइनेंशियल एडवाइजर नियुक्त किया गया है. विनय कुमार वर्मा नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय (पलामू) के वित्तीय सलाहकार नियुक्त किए गए हैं.

वित्तीय सलाहकारों का कार्यकाल 3 साल का होगा

सभी 6 वित्तीय सलाहकारों की नियुक्ति 3 साल के लिए अथवा 65 साल की उम्र पूरी होने तक के लिए हुई है. सभी से कहा गया है कि वे 15 दिसंबर 2024 तक अपना कार्यभार संभाल लें. इस अवधि तक कार्यभार नहीं संभालने वाले लोगों की नियुक्ति रद्द भी की जा सकती है.

Also Read

dhanbad news: बीबीएमकेयू व बीआइटी सिंदरी में बनेगा एनटीए का केंद्र

Deoghar news : अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन भी जारी रहा धरना व प्रदर्शन, परीक्षा से जुड़े कार्यों को कराया संपन्न

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >