झारखंड सरकार की गलती से बदल गयी 85.78 एकड़ वन भूमि की प्रकृति, CEC की बैठक में अधिकारियों ने रखा पक्ष

Jharkhand News : सरकार की कुछ गलतियों की वजह से 85.78 एकड़ वन भूमि की प्रकृति बदल गयी है. सीईसी की बैठक में सरकार ने खुद इस बात को स्वीकार किया है. आगे इस मामले में सरकार सीआईडी की जांच के अनुसार कार्रवाई करेगी.

रांची : झारखंड सरकार ने सीईसी की बैठक में बोकारो जिले की तेतुलिया स्थित 85.78 एकड़ वन भूमि की प्रकृति बदले जाने की बात स्वीकार की. साथ ही यह भी कहा कि सरकार के स्तर से इस मामले में कुछ गलतियां हुई हैं. इन्हें सुधारा जा रहा है. तेतुलिया स्थित इस जमीन के मामले में सरकार एक अंचल अधिकारी को बर्खास्त कर चुकी है. मामले में सीआईडी जांच चल रही है. जांच में मिले तथ्यों के अनुरूप सरकार कार्रवाई करेगी.

सीईसी ने 6 फरवरी को बुलायी थी बैठक

तेतुलिया स्थित जमीन की प्रकृति बदले जाने के मामले में सीईसी ने छह फरवरी को दिल्ली में बैठक बुलायी थी. सीईसी के निर्देश पर सरकार का पक्ष पेश करने के लिए मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन सचिव, बोकारो उपायुक्त, पीसीसीएफ, आरसीसीएफ, डीएफओ सहित अन्य अधिकारी आवश्यक दस्तावेज के साथ बैठक में शामिल हुए. इसमें राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था.

सीआईडी ने दिया निर्माण कार्य बंद करने का निर्देश

सीआईडी ने जांच के दौरान निर्माण कार्य बंद करने का निर्देश दिया है. निर्माण कार्य में लगे लोगों को सक्षम अधिकारी के माध्यम से सीआईडी के निर्देश की सूचना दी गयी है. सरकार के निर्देश का उल्लंघन करने की स्थिति में संबंधित लोगों पर अलग से कानूनी कार्रवाई की जायेगी. राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद सीईसी द्वारा इस पूरे प्रकरण में अपनी राय दिये जाने की संभावना जतायी जा रही है.’

Also Read: Jharkhand Crime: चोरी के AK- 47 से सेना के जवान ने कर दी चाचा भतीजे की हत्या, जमीन के लिए दिया घटना को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >