PHOTO: रांची के सबसे बड़े मानसिक अस्पताल में मधुमक्खियों का हमला, कई लोग हुए घायल

1 / 1
PHOTO: रांची के सबसे बड़े मानसिक अस्पताल में मधुमक्खियों का हमला, कई लोग हुए घायल
फुल स्क्रीन में देखें

PHOTO: रांची के सबसे बड़े मानसिक अस्पताल में मधुमक्खियों का हमला, कई लोग हुए घायल

रांची के सबसे बड़े मानसिक अस्पताल सीआईपी कांके परिसर में स्थित एसए हसीब टेक्निकल ब्लॉक के पास मधुमक्खियों ने अटैक कर दिया. कम से कम 2 युवकों को मधुमक्खियों ने काट लिया. एक को काफी देर तक मधुमक्खियों ने दौड़ाया.

झारखंड की राजधानी कांके में स्थित प्रसिद्ध मानसिक चिकित्सालय केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) में बुधवार को अस्पताल का 106वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा था. उद्घाटन सत्र के बाद सीएमई हुआ और उसके बाद वक्ताओं और अतिथियों को सम्मानित किया गया. दो सत्र के बाद भोजन के लिए लोग जा रहे थे. इसी दौरान सीआईपी परिसर में स्थित एसए हसीब टेक्निकल ब्लॉक के पास मधुमक्खियों ने अटैक कर दिया.

मधुमक्खियों के हमले से सीआईपी कांके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. मधुमक्खी से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे. एक व्यक्ति के सिर पर एक साथ 15-20 मधुमक्खियां मंडराती दिखी. युवक अपने हाथ से मधुमक्खियों को खुद से दूर करने की कोशिश करते हुए भाग रहा था. मधुमक्खियों को देख उससे बचने के लिए अन्य लोग अलग-अलग दिशाओं में भागे.

उधर, युवक जोर-जोर से चिल्ला रहा था. बचाओ-बचाओ. मेरे कान में मधुमक्खी घुस गयी है. मुझे बचाओ. वह बेतहासा भागा जा रहा था. एक जगह पर रुका. वहां कुछ लोगों ने उसकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा.

भागते-भागते वह मेन गेट के पास पहुंचा. वहां पर मौजूद नर्सों ने उसे एक काला छाता दिया. युवक छाता के नीचे आ गया. तब तक मधुमक्खियों की संख्या कम हो चुकी थी. लेकिन, मधुमक्खी के डंक से परेशान युवक छटपटा रहा था. बार-बार यही कह रहा था- मुझे बचाओ. मधुमक्खी ने मेरे कान में काट लिया है. मैं क्या करूं. नर्सों ने उसे एक चादर दिया. उसने चादर ओढ़ ली.

चादर ओढ़कर वह गेट के पास मौजूद रूम में जाने की कोशिश करने लगा. वहां कई महिला स्टाफ मौजूद थीं. युवक ने उनसे कहा कि मुझे एक कमरे में बंद कर दो. लेकिन, कर्मचारियों ने ऐसा करने से मना कर दिया. नर्सों ने उसके आसपास कुछ स्प्रे किया. तब जाकर मधुमक्खियां वहां से गयीं.

एक और कर्मचारी ने बताया कि वह मधुमक्खियों में घिर गया था. उसे भी मधुमक्खी ने काट लिया. हालांकि, उसने अपना नाम नहीं बताया. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वहां मधुमक्खी का छत्ता था. किसी ने उसे छेड़ दिया होगा. यह पूछने पर कि मधुमक्खी ने कितने लोगों को काटा, बताया कि किसी को नहीं काटा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >