Jharkhand News: ऑटोमोबाइल बाजार में तेजी से डीलर उत्साहित, अब तक हो चुकी है इतने वाहनों की बिक्री

Jharkhand News: झारखंड के ऑटोमोबाइल बाजार तेजी आयी है, जिससे डीलर्स उत्साहित हैं. इस साल अब तक 5.49 लाख वाहनों की बिक्री हो चुकी है.

Jharkhand News, रांची, राजेश कुमार : रांची सहित पूरे झारखंड का ऑटोमोबाइल बाजार इस साल भी ग्रोथ में है. इससे ऑटोमोबाइल डीलर उत्साहित हैं. दिसंबर माह खत्म होने में 21 दिन बचे हैं. इसके पहले ही यह बाजार ग्रोथ में पहुंच गया है. पिछले साल झारखंड में सभी प्रकार के कुल 5.44 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी. इस साल अब तक 5.49 लाख वाहनों की बिक्री हो चुकी है. इसी प्रकार रांची में इस साल अब तक 1,08,913 वाहनों की बिक्री हुई है. जबकि, 2023 में 1,08,139 वाहनों की बिक्री हुई थी.

झारखंड में 54,109 चारपहिया वाहनों की बिक्री

झारखंड में इस साल एक जनवरी से 10 दिसंबर तक 54,109 चारपहिया व 3,62,090 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है. वहीं, रांची में इस अवधि में 20,685 चारपहिया और 74,856 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है.

क्या कहते हैं संयुक्त परिवहन आयुक्त

लोग निजी वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं. यही कारण है कि वाहनों की बिक्री में उछाल देखा जा रहा है. आसानी से फाइनांस की सुविधा मिलने के कारण दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी है.

प्रवीण कुमार प्रकाश, संयुक्त परिवहन आयुक्त, परिवहन विभाग

झारखंड में निबंधित वाहनों का आंकड़ा

साल- निबंधित वाहन- ग्रोथ
2024- 5,49,312-
2023-5,44,861-10.91%
2022-4,91,270-4.40%
2021-4,70,5517-(-2.59%)
2020-4,83,043

2024-1,08,913
2023-1,08,139-12.34%
2022-96,260- 6.29%
2021-90,563-(-4.52%)

Also Read: Indian Railways: Attention Please, रांची से चलने वाली ये ट्रेनें 15 से 26 दिसंबर के बीच रहेगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >