रांची के बुढ़मू में एक मां के 9 वर्षीय बेटे की संदिग्ध स्थिति में मौत, कैसे घटी ये घटना ? जानें पूरा मामला

जितेंद्र को पीठ में ब���तरा किया और मुरूपीरी से रात में पैदल ही लोथमाना की ओर चल दी. कुछ दूर चलने के बाद जब जितेंद्र को बेतरा से नीचे उतारा तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है और आधी रात से ही लोथमाना गांव के पास एक टुटी झोपड़ी में रूकी हुई है. बीणा आने जाने वालों से आग्रह कर रही थी कि उसे उसके घर भेजने की बंदोबस्त कर दिया जाए.

Jharkhand News, Ranchi News रांची : थाना क्षेत्र के लोथमाना गांव के समीप नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी रामवृत उरांव के पुत्र जितेंद्र उरांव (9) की मृत्यु हो गयी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. जितेंद्र की मां बीणा बारा ने बताया कि 27 अप्रैल को रामपुर से एक मेहमान के घर जाने के लिए अपने लड़के जितेंद्र के साथ निकली थी और मेहमान के घर से अपने घर वापस जाने के दौरान रास्ता भटक कर शुक्रवार रात में मुरूपीरी पहुंच गयी.

जितेंद्र को पीठ में बेतरा किया और मुरूपीरी से रात में पैदल ही लोथमाना की ओर चल दी. कुछ दूर चलने के बाद जब जितेंद्र को बेतरा से नीचे उतारा तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है और आधी रात से ही लोथमाना गांव के पास एक टुटी झोपड़ी में रूकी हुई है. बीणा आने जाने वालों से आग्रह कर रही थी कि उसे उसके घर भेजने की बंदोबस्त कर दिया जाए.

बीणा ने बताया कि उसका मायका बेड़ो में तेतरटोली में है और उसके पिता का नाम अखिलेश बारा है जो अब इस दुनिया में नहीं है वहीं बीणा का पति अखिलेश उरांव बाहर काम करने के लिए गया हुआ है. घबराहट में बीणा स्पष्ट रूप से पूरी जानकारी नहीं दे पा रही है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >