Jharkhand News : 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर विवेक यादव करेगा सरेंडर, नक्सलवाद छोड़ करेगा नयी जिंदगी की शुरुआत

सरकार की सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर विवेक ने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया है. वह नक्सलवाद छोड़ समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुकून की जिंदगी जीना चाहता है. इसके साथ ही नयी जिंदगी की शुरुआत करेगा.

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड में 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर विवेक यादव उर्फ सुनील यादव उर्फ कोरा उर्फ राजेंद्र आज मंगलवार को रांची में सरेंडर करेगा़ बताया जा रहा है कि वह रांची के डीआइजी कार्यालय में आइजी अभियान एवी होमकर और अन्य अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करेगा. सरकार की सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर वह नक्सलवाद छोड़ना चाहता है. समाज की मुख्यधारा से जुड़कर जिंदगी की नयी शुरुआत करना चाहता है.

आपको बता दें कि 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर विवेक यादव 13 नवंबर को ही सरेंडर करनेवाला था, लेकिन संयोग से उसी दिन प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के कारण सरेंडर की तिथि बढ़ा दी गयी़ यही वजह है कि वह आज रांची में सरेंडर कर रहा है. झारखंड की सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर कई नक्सली नक्सवाद छोड़ चुके हैं और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नयी जिंदगी जी रहे हैं.

Also Read: Jharkhand Foundation Day Live : खूंटी पहुंचे झारखंड के CM हेमंत सोरेन बोले-अब आपका अधिकार पहुंचेगा आपके द्वार

10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर विवेक यादव झारखंड के लातेहार और लोहरदगा एरिया में सक्रिय रहा है. जानकारी के अनुसार, सरकार की सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर विवेक ने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया है. वह नक्सलवाद छोड़ समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुकून की जिंदगी जीना चाहता है. इसके साथ ही नयी जिंदगी की शुरुआत करेगा.

Also Read: Jharkhand News : 150 घंटे की रिमांड पर लिए गए थिंक टैंक प्रशांत बोस समेत 6 नक्सली, पूछताछ कर रही पुलिस

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >