झारखंड के शहरों में अब पानी लेना पड़ेगा महंगा, नगर विकास विभाग को सौंपी गई समीक्षा रिपोर्ट

झारखंड के शहरी क्षेत्रों में नया वाटर कनेक्शन लेना महंगा हो सकता है. नगर निकायों ने शुल्क बढ़ाने के लिए समीक्षा रिपोर्ट सौंपी है. नई दरें जल्द लागू होने की संभावना है.

रांची: झारखंड के शहरी क्षेत्रों में नया वाटर कनेक्शन (Water Connection) लेना आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है. राज्य के 30 नगर निकायों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पिछले तीन वर्षों के दौरान वाटर कनेक्शन और वाटर सप्लाई व्यवस्था से संबंधित समीक्षा रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंप दी है. इन रिपोर्टों और प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विभाग अब शुल्क में संशोधन (Rate Revision) की संभावनाओं का गहन अध्ययन कर रहा है. हालांकि, अभी नई दरें तय नहीं की गई हैं.

क्यों महसूस की जा रही है शुल्क बढ़ाने की जरूरत?

नगर निकायों के अनुसार, वर्तमान व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए राजस्व बढ़ाना आवश्यक हो गया है. मौजूदा वाटर सप्लाई व्यवस्था के रखरखाव, पाइपलाइन नेटवर्क के रख-रखाव और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता है. नए क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए निकायों को फंड की जरूरत है. इसी को ध्यान में रखते हुए वाटर कनेक्शन शुल्क में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

ये भी पढ़ें: विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, 14वीं JPSC और दो बैकलॉग परीक्षाएं होंगी रद्द

राज्य के सभी 49 नगर निकायों पर पड़ सकता है असर

विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यदि इस शुल्क संशोधन प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है, तो नई दरें राज्य के सभी 49 नगर निकायों में एक साथ लागू की जा सकती हैं. इसका सीधा असर शहरी क्षेत्रों में नए वाटर कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले आम लोगों की जेब पर पड़ेगा. हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नई दरों में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. इसका अंतिम फैसला सभी 30 निकायों के आंकड़ों के विस्तृत अध्ययन और राज्य स्तर पर तैयार होने वाले अंतिम प्रस्ताव के बाद ही लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जुगसलाई गोलचक्कर पर पलटा आयरन गिट्टी लदा ट्रेलर, खलासी घायल; चालक फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >