झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सपना टूटा, रद्द हुआ नामांकन, जानें क्यों

KN Tripathi Nomination Rejected: केएन त्रिपाठी ने शुक्रवार (30 सितंबर 2022) को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था. शनिवार को स्क्रूटनी के दौरान उनके हस्ताक्षर में कुछ गड़बड़ी पायी गयी. इसके बाद उनके नामांकन को रद्द कर दिया गया.

KN Tripathi Nomination Rejected: झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी (KN Tripathi) का कांग्रेस का बॉस बनने का सपना टूट गया है. उनका नामांकन रद्द हो गया है. कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री (Madhusudan Mistry) ने शनिवार (1 अक्टूबर 2022) को यह जानकारी दी. श्री मिस्त्री ने बताया कि केएन त्रिपाठी ने जो नामांकन फॉर्म दाखिल किया था, वह मापदंडों को पूरा नहीं कर रहे थे. हस्ताक्षर से भी जुड़ी समस्याएं थीं.

इस वजह से रद्द हुआ केएन त्रिपाठी का नामांकन

केएन त्रिपाठी ने शुक्रवार (30 सितंबर 2022) को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था. शनिवार को स्क्रूटनी के दौरान उनके हस्ताक्षर में कुछ गड़बड़ी पायी गयी. इसके बाद उनके नामांकन को रद्द कर दिया गया. केएन त्रिपाठी समेत 4 लोगों के नामांकन को हस्ताक्षर के कारणों की वजह से रद्द कर दिया गया. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख अभी बाकी है.

Also Read: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने वाले झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को कितना जानते हैं आप
8 अक्टूबर तक उम्मीदवार वापस ले सकते हैं नाम

मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि अब तक जितने भी लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है, वे 8 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं. इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी कि मैदान में कितने उम्मीदवार होंगे. शुक्रवार तक 20 फॉर्म जमा हुए थे. स्क्रूटनी कमेटी ने इनमें से चार को हस्ताक्षर से जुड़े मुद्दों की वजह से रद्द कर दिया गया.

मैदान में हैं दो उम्मीदवार- मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर

केंद्रीय निर्वाचन प्राधिकार के प्रमुख श्री मिस्त्री ने बताया कि अभी मैदान में दो प्रमुख उम्मीदवार हैं. एक मल्लिकार्जुन खड़गे और दूसरे शशि थरूर. श्री मिस्त्री ने कहा कि 8 अक्टूबर तक इंतजार करेंगे. अगर कोई नामांकन वापस नहीं लेता है, तो हम वोटिंग की प्रक्रिया शुरू करेंगे. बता दें कि 17 अक्टूबर 2022 को कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तिथि तय है. 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे.

Also Read: Jharkhand: पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा- राज्य सरकार पदाधिकारियों पर दवाब बनाकर करा रही है उगाही
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने से कर दिया था इंकार

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया था. साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया था कि गांधी परिवार से कोई भी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेगा. कांग्रेस पार्टी जिसे चाहे, अपना अध्यक्ष चुन ले. बता दें कि राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर कई सीनियर लीडर्स ने सवाल उठाये थे. इससे नाराज राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया. अभी वह भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. दूसरी तरफ, कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >