रांची में ऑपरेशन नारकोस : आरपीएफ हटिया ने जब्त किया 10 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने हटिया स्टेशन पर ऑपरेशन नारकोस चलाकर 10 किलो गांजा जब्त किया है. दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. जब्त गांजा का मूल्य 1 लाख 20 हजार रुपये आंका गया है. इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से यहां पढ़ें...

झारखंड की राजधानी रांची में दो गांजा तस्करों को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने गिरफ्तार किया है. गांजा की तस्करी करने वाले दोनों लोगों को हटिया स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. जब्त गांजा का मूल्य 1 लाख 20 हजार रुपये बताया गया है. तस्करों के खिलाफ चलाये गये ‘ऑपरेशन नारकोस’ में आरपीएफ हटिया के अलावा जीआरपी हटिया और आरपीएफ रांची मंडल की फ्लाइंग टीम के सदस्य भी शामिल थे.

शक के आधार पर आरपीएफ-जीआरपी ने दो लोगों को रोका

बताया गया है कि यह कार्रवाई शुक्रवार को यानी 19 मई 2023 को की गयी. ओडिशा के पुरी से झारखंड के हटिया स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन 18452 पुरी-हटिया एक्सप्रेस 1 नंबर प्लेटफॉर्म पर आयी. स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी हटिया और रांची मंडल की आरपीएफ की फ्लाइंग टीम को दो लोगों पर शक हुआ. दोनों स्टेशन से बाहर निकलने वाले गेट की ओर बढ़ रहे थे.

हटिया स्टेशन से बाहर निकल रहे एक व्यक्ति की पीठ पर था भारी सामान

इनमें से एक व्यक्ति की पीठ पर कुछ भारी सामान लदा था. संदेह के आधार पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने दोनों व्यक्तियों को रोका और उनसे पूछताछ की. उसके बैग की तलाशी ली गयी, तो उसमें गांजा मिला. तत्काल इसकी सूचना हटिया आरपीएफ के अधिकारियों ने अपने वरिष्ठ ऑफिसर और रांची मंडल के इंचार्ज पवन कुमार को दी.

2 लोगों को गिरफ्तार कर जीआरपी हटिया के हवाले किया

पवन कुमार के निर्देशानुसार पर सभी कानूनी औपचारिकताओं को पालन करते हुए गांजा के साथ दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से बरामद गांजा का वजन 10 किलो है. इसका बाजार मूल्य 1.20 लाख रुपये बताया गया है. इनके पास से बरामद गांजा व अन्य चीजों की सीजर लिस्ट बनाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. इन्हें आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया है.

Also Read: Jharkhand Crime News : झारखंड में थम नहीं रही गांजा की तस्करी, रांची में वाहन जांच के दौरान गांजा के साथ गाड़ी जब्त, फरार हुए तीनों तस्कर

जांच दल में तीन पदाधिकारी

जांच दल में शामिल तीन अधिकारियों के नाम उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक सूरज राजबंशी और महिला उपनिरीक्षक साधना कुमारी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >