Master ath: झारखंड मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न

खेलगांव के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हो गयी

रांची. खेलगांव के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हो गयी. इस प्रतियोगिता में 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में दुमका के विजय सिंह पहले, सिल्ली के भीम बहादुर दूसरे और रांची के कुणाल तीसरे स्थान पर रहे. वहीं 40 से 49 आयु वर्ग में चंदन कुमार पहले, लखन दूसरे और निरंजन तीसरे स्थान पर रहे. 50 से अधिक आयु वर्ग में नीरजा महतो पहले, नसीम दूसरे और पैरामान गंझू तीसरे स्थान पर रहे. 60 से अधिक आयु वर्ग में वीरेंद्र प्रसाद साहू पहले, केके ठाकुर दूसरे और डीके सिंह तीसरे स्थान पर रहे. 1500 मीटर दौड़ के 30 से अधिक आयु वर्ग में धर्मनाथ महतो पहले और रवि कुमार दूसरे स्थान पर रहे. वहीं महिला वर्ग के 50 से अधिक शॉटपुट में प्रभा लकड़ पहले और सुजाता भकत दूसरे स्थान पर रहीं. समापन समारोह में संजय राय व झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण राम ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >