मंईयां सम्मान योजना के लाभुक कर लें ये छोटा सा काम, कभी नहीं होंगे परेशान

Jharkhand Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना के आवेदन का स्टेटस आप बिना किसी झंझट के जान सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको इसे चेक करने का पूरा प्रोसेस बतायेंगे.

रांची : हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना के तीन माह की राशि कई लाभुकों के खाते में नहीं पहुंची है. इस वजह से कई लोग परेशान हो चुके हैं. अगर आप भी उनमें एक हैं और इसका कारण जानने के लिए ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. आप बिना किसी झंझट के घर बैठे ही अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं. आज हम आपको आवेदन का स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस बतायेंगे.

क्या है आवेदन का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.
  • उसके बाद आपको स्टेटस चेक करने का विकल्प मिलेगा
  • यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा, जिसे भरने के बाद आपको कैप्चा भरने का विकल्प दिखाई देगा. जिसे सही सही भर दें.
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपके द्वारा भरे गये आवेदन की मौजूदा स्थिति क्या यह देखने को मिल जाएगा. इसे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके आवेदन आगे अप्रूवड हो पाया या नहीं.

Also Read: रांची बंद का कैसा है असर, कहां-कहां बंद समर्थक उतरे सड़क पर? जानें लेटेस्ट अपडेट

18 से 50 साल तक की महिलाओं को दी जाती है 2500 रुपये की सहायता राशि

मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार 18 से 50 साल तक की महिलाओं को हर माह 2500 रुपये देती है. नियमानुसार ये राशि हर माह की 15 तारीख तक लाभार्थियों के खाते में भेज दिया जाना है. इस माह 38 लाख लोगों के खाते में ही मंईयां सम्मान योजना की राशि गयी है.

लंबे समय से चल रही है सत्यापन की प्रक्रिया

प्रशासन द्वारा लंबे समय से आवेदन के सत्यापन करने की प्रक्रिया चल रही है. रांची डीसी ने शुक्रवार को निर्देश जारी किया कि वे अपना भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) जरूर कराएं. सत्यापन प्रपत्र निःशुल्क है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं. अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >