शरद यादव के निधन पर हेमंत सोरेन समेत झारखंड के सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया, जानें किसने-क्या कहा

Tribute to Sharad Yadav|झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय एवं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी शोक-संवेदना व्यक्त की है. इन नेताओं ने ट्वीट करके दिवंगत शरद यादव को श्रद्धांजलि दी है.

Tribute to Sharad Yadav: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रहे शरद यादव के निधन (Sharad Yadav Death) पर झारखंड के सभी दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय एवं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी शोक-संवेदना व्यक्त की है. इन नेताओं ने ट्वीट करके दिवंगत शरद यादव को श्रद्धांजलि दी है.

हेमंत सोरेन ने शरद यादव को बताया सामाजिक न्याय का पुरोधा

झारखंड के मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शरद यादव के निधन को भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होंने कहा है कि समाजवाद और सामाजिक न्याय के पुरोधा शरद जी हमेशा गरीब, वंचित और शोषित समाज के हक-अधिकारों की आवाज बने. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुख की इस विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति दें.

बाबूलाल मरांडी ने कहा- शरद यादव का निधन देश के लिए बड़ी क्षति

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रखर समाजवादी नेता शरद यादव का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है. अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया. दुख की इस घड़ी में मैं उनके शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.

Also Read: Sharad Yadav Death LIVE: अपने आवास पर बेहोश हो गये थे शरद यादव, निधन के बाद श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज
दीपक प्रकाश ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी शरद यादव के निधन पर शोक प्रकट किया. उन्होंने कहा कि कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे बिहार के वरिष्ठ नेता शरद यादव का निधन अत्यंत दुखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.

सुबोध कांत सहाय बोले- समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ी क्षति

सीनियर कांग्रेस लीडर और पूर्व केंद्र मंत्री सुबोध कांत सहाय ने शरद यादव के निधन को समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ी क्षति बतायी. उन्होंने कहा कि हमारे साथी देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव जी के निधन से दुखी हूं. उन्होंने वंचितों-शोषितों के दर्द को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया. उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बड़ी क्षति है. परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी के ट्वीट को किया री-ट्वीट

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी के ट्वीट को रीट्वीट किया. इसमें राहुल गांधी ने कहा है कि शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जायेगा.

सुदेश महतो बोले- भारतीय राजनीति को हुई अपूरणीय क्षति

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने भी शरद यादव को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा प्रख्यात समाजवादी नेता शरद यादव जी के असामयिक निधन की अत्यंत दुखद सूचना मिली. शरद बाबू के चले जाने से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >