Jharkhand Army Land Scam Case: सभी 7 आरोपियों की ईडी कोर्ट में पेशी, 6 फिर भेजे गए रिमांड पर, एक को जेल

ईडी की टीम ने जमीन की हेराफेरी के मामले में झारखंड बिहार और बंगाल के करीब 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी में सबसे बड़ा नाम रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन का आया था.

सेना के कब्जे वाली जमीन की हेराफेरी करने के मामले में गिरफ्तार 7 आरोपियों को ईडी आज फिर से दोबारा पीएमएलए कोर्ट में ले गयी. जहां विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में फिर से इस मामले की सुनवाई हुई. इसके बाद 6 आरोपियों को अदालत ने 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. जबकि 1 को जेल भेज दिया है. गौरतलब है कि सभी 7 आरोपियों की रिमांड अवधि आज ही खत्म होने वाली थी.

क्या है पूरा मामला

बताते चलें कि ईडी की टीम ने जमीन की हेराफेरी के मामले में झारखंड बिहार और बंगाल के करीब 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी में सबसे बड़ा नाम रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन का आया था. इस छापेमारी अभियान के बाद ईडी ने बड़गाईं के CI समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में आइएसएस अधिकारी छवि रंजन को ईडी ने समन भेजा था. इसकी पूछताछ के लिए आज वे रांची के ईडी कार्यालय में उपस्थित हुए.

पीएमएलए कोर्ट की विशेष अदालत ने रिमांड पर लेने का दिया था आदेश

गिरफ्तारी के बाद ईडी ने कोर्ट से सभी को रिमांड पर लेने के लिए याचिका दायर की थी. सुनवाई पूरी होने के बाद दिनेश राय की अदालत ने चार दिनों की रिमांड पर देने का आदेश दिया था. इसके बाद ईडी ने दोबारी सभी को रिमांड पर लेने के लिए अदालत से आग्रह किया.

किन लोगों किया गया था गिरफ्तार

ईडी ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया था उनमें भानु प्रताप, प्रदीप बागची, अफसर अली, तलहा खान, फैयाज खान, सद्दाम हुसैन और इम्तियाज अहमद शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >