युवती से मोबाइल छीनने का प्रयास करनेवाले दो युवक गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रांची. बहुबाजार स्थित बेथेसदा कॉलेज में इंटरव्यू देने आयी सिमडेगा के अंबापानी निवासी सुधा तिर्की ने साहस का परिचय दिया, जिस कारण मोबाइल छीनने वाले दो युवक मो परवेज आलम (आजाद बस्ती) व मो फैयाज (पत्थलकुदुवा) को गिरफ्तार किया जा सका. इस बाबत सुधा तिर्की के बयान पर लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने दाेनों को जेल भेज दिया है. प्राथमिकी में सुधा तिर्की ने कहा है कि वह इंटरव्यू देकर बेथेसदा कॉलेज से निकल कर मोबाइल से बात करते हुए जा रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर उक्त दोनों युवक आये और सुधा तिर्की का मोबाइल छीनने का प्रयास किया. युवती ने मोबाइल लूटने के दौरान युवक का हाथ जोर से पकड़ लिया और शोर मचाया. शोर सुनकर लोग दौड़े और दोनों को पकड़ कर हल्की पिटाई करने के बाद लोअर बाजार पुलिस काे सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >