श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 मजदूर, 3 माह से नहीं मिला वेतन, CM हेमंत ने विदेश मंत्री से मांगी मदद

झारखंड के 19 मजदूर श्रीलंका में फंसे हुए हैं, उन्होंने घर वापसी के लिए झारखंड सरकार से मदद मांगी है. इधर हेमंत सोरेन ने भी हालात को देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद करने का आग्रह किया है. मजदूरों ने शिकायत की है कि उन्हें 3 माह से वेतन नहीं मिला है.

रांची: आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका में झारखंड के 19 प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं. ये मजदूर गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद के हैं. उन्होंने घर वापसी के लिए झारखंड सरकार से गुहार लगायी है. सोशल मीडिया पर मदद की मांग करते हुए मजदूरों ने श्रीलंका की केपीटीएन कंपनी पर पासपोर्ट जब्त करने और खाना-पीना नहीं देने का आरोप लगाया है. उन्हें तीन महीने से वेतन भी नहीं मिला है. इधर सीएम हेमंत सोरेन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मजदूरों को वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया.

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी विभागीय सचिव को मजदूरों से संपर्क करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाने का निर्देश दिया. इसके अलावा मजदूरों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से संपर्क करने को कहा है. वहीं राज्य में रह रहे मजदूरों के परिजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लाभ देने का निर्देश दिया है. मंत्री ने बताया कि सरकार संपर्क साधने के प्रयास में है. जल्दी ही मजदूरों की सुरक्षित वापसी होगी.

मजदूरों के नाम :

श्रीलंका में फंसे मजदूरों में गिरिडीह के वकील महतो, कारू अंसारी, अब्दुल अंसारी, फिरोज आलम, अख्तर अंसारी, छत्रधारी महतो, देवानंद महतो, सहदेव महतो, रामचंद्र कुमार, प्रसादी महतो, प्रदीप महतो, कोलेश्वर महतो, तिलक महतो, राजेश महतो व महेश महतो शामिल हैं. धनबाद से मनोज कुमार और हजारीबाग से नागेश्वर महतो और देवेंद्र महतो शामिल हैं.

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >