Jharkhand Ka Mausam : झारखंड में 3 जनवरी से चलेगी शीतलहर, ठंड से कांपेंगे लोग

Jharkhand Ka Mausam : शुक्रवार को 10 जिलों में घना कोहरा नजर आएगा. शनिवार से शीतलहरी चलेगी. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. दो से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान गिर सकता है. गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 7.9, गुमला व कांके का 4.4 डिग्री रहा.

Jharkhand Ka Mausam : झारखंड के 10 जिलों में दो जनवरी को घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. इन जिलों में सुबह में घना कोहरा रहने के साथ विजिविलिटी 50-200 मीटर तक रहने की संभावना है. राज्य के अन्य जिलों में सुबह में कोहरा व कनकनी रहेगी, लेकिन दिन में मौसम शुष्क रहेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने व ठंडी हवा चलने से तीन जनवरी से राज्य के कई इलाकों में शीतलहरी चलने की आशंका है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य पर तथा किसानों को अपने फसलों पर विशेष ख्याल रहने की अपील की गयी है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : दिल्ली के अलावा इन राज्यों में चलेगी शीतलहर, 5 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी

नववर्ष के पहले दिन मौसम शुष्क रहा

नववर्ष के पहले दिन कुछ जिलों को छोड़ कर लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा, जिससे पिकनिक स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ रही. गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा. इसमें पिछले 24 घंटे में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही. वहीं कांके व गुमला का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बोकारो का 7.5 डिग्री, जमशेदपुर का 10.0 डिग्री, चाईबासा का 8.6 डिग्री, लातेहार का 8.3 डिग्री, लोहरदगा का 6.0 डिग्री, पाकुड़ का 7.6 डिग्री, खूंटी का 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान में भी कमी आयी है. अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 1.9 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है, जबकि अन्य जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि ही दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >