Jharkhand Holi live: होली के अवसर पर आज शराब की दुकानें बंद

होली का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. झारखंड में भी रंगों के इस त्योहार में लोगों का उत्साह देखते ही बनता है. इसलिए झारखंड की होली से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों पर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ बने रहें. हम आपको इससे जुड़ी पल-पल की अपडेट देंगे.

Live Updates
10:10 AM. 25 Mar 24 10:10 AM. 25 Mar

आज बंद रहेंगी शराब की दुकानें

होली के अवसर पर 25 मार्च (सोमवार) को रांची में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. सहायक उत्पाद आयुक्त ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है.पत्र में कहा गया है कि 25 मार्च को किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री एवं आपूर्ति करना प्रतिबंधित रहेगा.

10:09 AM. 25 Mar 24 10:09 AM. 25 Mar

जली होलिका, आज और कल बरसेंगे रंग

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में रविवार को होलिका दहन परंपरागत तरीके से मनाया गया. रविवार को सुबह 9.24 बजे के बाद से पूर्णिमा लग गया, जो सोमवार को दिन के 11.31 बजे तक रहेगा. इस दिन उदयाकाल में पूर्णिमा मिलने के कारण पूरे दिन पूर्णिमा का मान्य रहेगा. इस कारण विद्वानों के अनुसार, होली मंगलवार को मनाना शास्त्रसम्मत बताया गया है. वहीं सरकार ने अपने कार्यालयों में होली की छुट्टी सोमवार को ही घोषित कर रखी है. इस कारण बहुसंख्य लोग सोमवार को ही होली मनायेंगे. इस तरह इस बार सोमवार और मंगलवार दोनों दिन लोग होली का आनंद लेंगे. इधर, राजधानी रांची में रविवार को भी जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

10:06 AM. 25 Mar 24 10:06 AM. 25 Mar

सेन्हा के बरही में ढेला मार होली आज

सेन्हा: प्रखंड क्षेत्र के सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत अन्तर्गत बरही ग्राम में रंगों का पर्व होली के मौके पर पारंपरिक ढेला मार होली का आयोजन आज किया जायेगा. इस बार होली का त्योहार मंगलवार को मनाया जायेगा, परंतु बरही में सोमवार को ढेला मार होली का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. बरही ग्राम में सदियों से ढेला मार होली का परम्परा है. वहीं पूर्व जिप सदस्य रामलखन प्रसाद ने बताया कि बरही ग्राम में ढेला मार होली का आयोजन सैकड़ो वर्षो से आयोजित होते आ रहा है. यह प्रखंड व जिला ही नहीं, राज्य के लिये एक अनूठा कार्यक्रम है.नहोली के पावन अवसर पर गांव में सभी घरों में रिश्तेदार लोग ढेला मार होली का लुत्फ उठाने के लिये मेहमान आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >