झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस बने सुजीत नारायण प्रसाद, अधिसूचना जारी

सुजीत नरायण प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

रांची : झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय ने जारी कर दी है. दरअसल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाडंगी 20 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं. शुक्रवार को उनका अंतिम कार्य दिवस है. जब तक नये चीफ जस्टिस की घोषणा नहीं हो जाती है तब तक अदालत के सबसे सीनियर जज सुजीत प्रसाद कार्यभार संभालेंगे.

20 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी ने मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली थी. 20 जुलाई को वह रिटायर हो रहे हैं. 19 जुलाई को हाईकोर्ट परिसर में उन्हें विदाई दी जाएगी. इससे पहले ओडिशा हाईकोर्ट में न्यायधीश थे. उन्होंने लंबे समय तक ओडिशा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की है. 20 जुलाई 1962 को ओड़िशा के में जन्मे डॉ वीआर सारंगी ने बीजेबी कॉलेज भुवनेश्वर से कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई की. इसके बाद उत्कल यूनिवर्सिटी के एमएस लॉ कॉलेज कटक से एलएलबी ऑनर्स गोल्ड मेडल के साथ पास किया.

एमएस रामचंद्र राव हो सकते हैं नये चीफ जस्टिस

झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस के तौर पर एमएस रामचंद्र राव का नाम सबसे आगे चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने इसकी सिफारिश कर दी है. लेकिन अभी तक राष्ट्रपति ने इस पर अपनी मुहर नहीं लगायी है. फिलहाल वह हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस हैं.

कौन हैं सुजीत नरायण प्रसाद

सुजीत नारायण प्रसाद का जन्म 20 जून 1967 को हुआ था. उन्होंने एमए करने के बाद एलएलबी की पढ़ाई की. उन्होंने हाईकोर्ट के एडिशनल जज के रूप में साल 2014 में शपथ ली थी. इसके बाद उनका स्थांतरण ओड़िशा हाईकोर्ट में कर दिया गया. इसके बाद 22 नवंबर 2018 को फिर से झारखंड हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली. वह ओड़िशा हाईकोर्ट के ज्यूडिश्यल एकेडमी के सदस्य भी रह चुके हैं.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ वीआर सारंगी ने चक्रधरपुर अनुमंडलीय सिविल कोर्ट का किया उद्घाटन, 15 जुलाई से लगेंगी अदालतें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >