झारखंड की जेलों में खाली पदों पर नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, 12 अगस्त को अगली सुनवाई

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार से पूछा कि जेलों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए क्या कदम उठाये गये हैं? इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट दायर की जाए. इस मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 12 अगस्त की तिथि निर्धारित की. राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की जा रही है.

Jharkhand High Court: रांची, राणा प्रताप-झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में जेलों की व्यवस्था में सुधार को लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार का पक्ष सुना. खंडपीठ ने पक्ष सुनने के बाद राज्य सरकार को जेलों में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति के मामले में जवाब दायर करने का निर्देश दिया.

खाली पदों को भरने के लिए क्या कदम उठाए गए?


झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने पूछा कि पद भरने के लिए क्या कदम उठाये गये हैं? इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट दायर की जाए. इस मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 12 अगस्त की तिथि निर्धारित की.

ये भी पढ़ें: Shravani Mela Special Train: बाबा बैद्यनाथ का दर्शन होगा और आसान, रांची से दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों की मिली सौगात

जेलों में खाली पड़े पदों पर की जा रही है नियुक्ति-राज्य सरकार


इससे पूर्व राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि मॉडल जेल मैनुअल पर कैबिनेट की सहमति मिलने के बाद लागू कर दिया गया है. जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की जा रही है. एमीकस क्यूरी अधिवक्ता मनोज टंडन ने पैरवी की. जेल सुधार और मॉडल जेल मैनुअल के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था. कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने जेल मैनुअल को अधिसूचित कर दिया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 10 बच्चों की मां को पति ने टांगी से वार कर किया जख्मी, हालत गंभीर, 20 दिन पहले दिया था बेटे को जन्म

ये भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई को, हेमंत सोरेन सरकार कई अहम प्रस्तावों पर लगाएगी मुहर

ये भी पढ़ें: Bharat Bandh On July 9: भारत बंद के समर्थन में रांची में निकला जुलूस, झारखंड में दो घंटे का रहेगा चक्का जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >