झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर लगाया 1000 रुपये का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

झारखंड हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया. ये जुर्माना अमित शाह पर टिप्पणी मामले में जवाब दाखिल करने में देरी की वजह लगाया गया.

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया. ये जुर्माना अदालत में जवाब दाखिल करने में देरी के कारण लगाया गया है. दरअसल कांग्रेस के इस पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला चाईबासा के निचली में चल रहा है. जिससे निरस्त के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट ने जारी की ई-सेवाओं की क्यूआर निर्देशिका, एक्टिंग चीफ जस्टिस बोले- टेक्नोलॉजी ने बदली अदालती कार्यवाही

क्या हुआ अदालत में

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने राहुल गांधी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की. इस पर राहुल गांधी के अधिवक्ता ने कोर्ट से अतिरिक्त समय देने की मांग की. जिस पर जस्टिस अनिल कुमार चौधरी ने नाराजगी व्यक्त की. बता दें कि इस मामले में पहले ही दो बार समय की मांग की जा चुकी है. तीसरी समय मांगने पर ही अदालत ने जुर्माना लगाया. अब इस मामले की अगली सुनवाई ग्रीष्मवकाश के बाद होगी.

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह मामला साल 2018 का है. राहुल गांधी ने कांग्रेस के अधिवेशन में अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि भाजपा में ही एक हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है. कांग्रेस पार्टी में यह संभव नहीं है. उनके इस बयान पर प्रताप कुमार एक नामक शख्स ने चाईबासा की निचली अदालत में एक शिकायतवाद दायर किया था. इस मामले पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी को समन जारी किया. उसी समन को निरस्त करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

Also Read: रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर झारखंड हाईकोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा- अब तक क्या कार्रवाई हुई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >