ACB की कछुआ चाल पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार से सीलबंद लिफाफे में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने एसीबी में लंबित प्रारंभिक जांच (PE) की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से सीलबंद लिफाफे में अद्यतन स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी. पढ़ें, अदालत ने इस मामले पर क्या क्या कहा?

रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) में लंबित प्रारंभिक जांच (पीई) के मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर स्वत: संज्ञान लेते हुए एक अहम सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने इस दौरान एसीबी द्वारा मामलों की प्रारंभिक जांच की धीमी गति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया.

सीलबंद लिफाफे में अद्यतन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि एसीबी में लंबित सभी प्रारंभिक जांचों की पूरी और अद्यतन (अपडेटेड) स्थिति रिपोर्ट तैयार की जाए. कोर्ट ने आदेश दिया कि इस पूरी रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाए. खंडपीठ ने इस गंभीर मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 जून की तिथि निर्धारित की है.

Also Read: Ramgarh: कदाचार मुक्त नीट परीक्षा 2026 के आयोजन को लेकर डीसी ने की बैठक, दिये कई निर्देश

कोर्ट ने ठुकराई जनवरी तक की पुरानी रिपोर्ट

इससे पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए बताया गया कि वे अदालत के निर्देशानुसार लंबित पीई की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह रिपोर्ट केवल जनवरी 2026 तक की ही स्थिति को दर्शाएगी. सरकार की इस दलील पर खंडपीठ ने साफ असहमति जताई.

पांच महीने का समय बीता

अदालत ने सरकार के तर्क को खारिज करते हुए कहा कि जनवरी के बाद अब पांच महीने का लंबा समय बीत चुका है, इसलिए कोर्ट के लिए इतनी पुरानी रिपोर्ट पर्याप्त या स्वीकार्य नहीं होगी. अदालत ने सरकार को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि वे वर्तमान समय की वास्तविक स्थिति को दर्शाते हुए नई स्टेटस रिपोर्ट दायर करें और पीई की सटीक अद्यतन स्थिति से कोर्ट को अवगत कराएं.

Also Read: शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम बना झारखंड का नंबर वन, मई 2026 की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >