Covid19 Outbreak: झारखंड में Covid19 से पहली मौत, एक दिन में सामने आये 9 मरीज, हिंदपीढ़ी के 5 और बोकारो के 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

first death in jharkhand due to coronavirus infection, 9 new coronavirus positive cases in one day 5 from hindpidhi 4 in bokaro रांची/बोकारो : झारखंड (Jharkhand) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है. बोकारो जिला (Bokaro District) के गोमिया प्रखंड (Gomia Block) अंतर्गत साड़म (Saram) के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि प्रदेश में कोरोना कोरोना वायरस (Covid19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गयी है, जिसमें 2 बच्चे हैं. राजधानी रांची और बोकारो में एक ही दिन में 9 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि और एक मरीज की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

रांची/बोकारो : झारखंड (Jharkhand) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है. बोकारो जिला (Bokaro District) के गोमिया प्रखंड (Gomia Block) अंतर्गत साड़म (Saram) के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि प्रदेश में कोरोना कोरोना वायरस (Covid19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गयी है, जिसमें 2 बच्चे हैं. राजधानी रांची और बोकारो में एक ही दिन में 9 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि और एक मरीज की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

Also Read: झारखंड: हिंदपीढ़ी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, यहीं से मिले हैं कोरोना के दो पॉजिटिव केस

राजधानी रांची में एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. वहीं, बोकारो में इनकी संख्या 4 चार है. स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार (9 अप्रैल, 2020) को इसकी पुष्टि की. इसके पहले 7 अप्रैल, 2020 तक राज्य में कोरोना के सिर्फ 4 मरीज मिले थे. इनमें दो तबलीगी जमात से जुड़ी महिलाएं थीं.

बोकारो में बुधवार (8 अप्रैल, 2020) को कोविड19 के चार नये मरीज मिले हैं. सभी बोकारो के तेलो गांव की कोरोना पॉजिटिव महिला के परिजन शामिल हैं. इधर, रांची में भी पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हो गयी है. इनमें तीन एक ही परिवार के हैं. मलयेशियाई महिला के संपर्क में आयी हिंदपीढ़ी की महिला ने अपने पति और दो बच्चों में भी यह संक्रमण फैलाया. दो अन्य लोग भी हैं, जो इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आ गये हैं. महिला का पति किडनी की बीमारी से जूझ रहा है.

हिंदपीढ़ी में जो 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, सभी को कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था. महिला समेत कुल 7 लोगों को प्रशासन ने आइसोलेशन में रखा था. इनमें से 5 में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गयी है. शेष 2 लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को आने की संभावना है.

Also Read: Coronavirus Lockdown: रांची में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद प्रशासन सख्त, 72 घंटे के लिए हिंदपीढ़ी पूरी तरह सील

हिंदपीढ़ी के 5 संक्रमित मरीजों में से 2 को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. 2 बच्चों को जब अस्पताल ले जाने लगे, तो वे रोने लगे. इन्हें उनकी मां के साथ गुरुवार को कोविड19 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जायेगा. उधर, बोकारो में जो 4 संक्रमित पाये गये हैं, वे सभी उस जमाती महिला के संपर्क में आये थे, जो मार्च में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने बांग्लादेश की राजधानी ढाका गयी थी.

पिछले दिनों बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत स्थित तेलो गांव की यह 50 वर्षीय महिला अपने पति के साथ बांग्लादेश में तबलीगी जमात की मरकज में शामिल हुई थी. वहां से वह हवाई मार्ग से रांची होते हुए बोकारो के रास्ते 15 मार्च, 2020 को तेलो गांव पहुंची थी. उसके साथ चंद्रपुरा के ही चार और लोग भी थे.

Also Read: Covid19 in Jharkhand: मलयेशियाई जमाती के संपर्क में आयी हिंदपीढ़ी की महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

इन सभी 6 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल टेक्निकल कैंपस, कांड्रा चास में 30 मार्च को क्वारेंटाइन कराया था. सभी के ब्लड और स्वाब सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजे गये थे. जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. उसके बाद तेलो गांव से 20 लोगों के ब्लड व स्वाब सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजे गये थे. इनमें से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. ये सभी संक्रमित महिला के परिजन हैं.

उल्लेखनीय है कि झारखंड का पहला कोरोना पॉजिटिव मामला राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में मिला था. 22 वर्षीय एक मलयेशियाई युवती में कोविड19 की पुष्टि हुई थी. यह युवती दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में शामिल होने के बाद राजधानी एक्सप्रेस से 17 मार्च को रांची पहुंची थी. इसके बाद हजारीबाग के विष्णुगढ़ के करगालो गांव का 54 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जो आसनसोल में मजदूरी करता था.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand: महिला कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के चौथे दिन हिंदपीढ़ी में 10158 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

तीसरा संक्रमित मरीज बोकारो जिला में के तेलो गांव में मिला था. की 50 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद चौथा मरीज रांची के हिंदपीढ़ी में मिला, जो 61 वर्षीय एक महिला है. रांची में मिली दोनों कोरोना पॉजिटिव महिलाओं का इलाज रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में बने कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है. जबकि दो अन्य मरीजों का इलाज उनके संबंधित जिलों में बने विशेष अस्पतालों में किया जा रहा है.

हिंदपीढ़ी को प्रशासन ने कर रखा है सील

झारखंड का दूसरा पॉजिटिव केस सामने आने के बाद ही हिंदपीढ़ी मुहल्ला से कर्फ्यू लगा दिया गया. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है. मुहल्ले के लोगों ने भी अब खुद को घरों में बंद कर लिया है. बड़े पैमाने पर लोगों की स्क्रीनिंग हुई. पूरे इलाके को सैनिटाइज किया गया. जिस किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण दिखते हैं, उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचा दिया जा रहा है.

अब प्रशासन यह जानने की कोशिश कर रहा है कि मलयेशियाई महिला के संपर्क में आकर कोरोना से संक्रमित हुई महिला के संपर्क में और कितने लोग आये. कोरोना की जांच सिर्फ उन्हीं की करायी जा रही है, जिनमें सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण हैं.

31 मार्च को आया था पहला केस, 10 दिन में बढ़े 12 मरीज

  • 31 मार्च, 2020 को झारखंड का पहला केस राजधानी के हिंदपीढ़ी में मिला था. 22 साल की मलयेशियाई महिला कोरोना से संक्रमित मिली थी.

  • 2 अप्रैल, 2020 को हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई. वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपने गांव लौटा था. बताया जाता है कि उसने कोलकाता में एक शादी समारोह में भी भाग लिया था.

  • 5 अप्रैल, 2020 को बोकारो से तीसरा केस सामने आया. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शिरकत करके लौटी एक महिला कोरोना से संक्रमित मिली.

  • 6 अप्रैल, 2020 को राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में एक और महिला में कोविड19 के संक्रमण की पुष्टि हुई. 54 साल की यह महिला राज्य की पहली संक्रमित मलयेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आयी थी.

  • 8 अप्रैल, 2020 को रांची के हिंदपीढ़ी में दो बच्चों समेत 5 लोग और बोकारो में 4 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >