अमन साहू के पिता ने कर दिया बड़ा दावा, अपराध की दुनिया से बाहर न निकल पाने का दोष भी मढ़ दिया पुलिस पर

Jharkhand Gangster Aman Sahu: गैंगस्टर अमन साहू के पिता ने दावा किया है कि उनके बेटा जेल प्रशासन की वजह से बाहरी दुनिया के संपर्क में था. साथ ही अपराध से न निकस पाने के दोष भी पुलिस पर ही मढ़ दिया.

रांची : अमन साहू के पिता निरंजन साव ने दावा किया है कि उनका बेटा जेल प्रशासन के सहयोग से बाहरी दुनिया के संपर्क में था. साथ ही उन्होंने अपने बेटे के अपराध की दुनिया से बाहर न निकलने का दोष भी पुलिस पर ही मढ़ दिया है. ये बातें उन्होंने मीडिया से बातचीत में कही. इससे पलामू पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे अमन साहू के पिता निरंजन साव से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया. उन्होंने अमन के शव को रिसीव करने के लिए कहा. जिस पर परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं होने के कारण उन्होंने रात में आने में असमर्थता जतायी. रिश्तेदार के आने के बाद बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे पांच सदस्य अमन का शव लाने पलामू गये. शव लेकर परिजन पलामू से रांची के लिए निकल चुके हैं.

आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

शव आने के बाद गुरुवार को सुबह आठ बजे स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होना है. इस दौरान अमन के पिता निरंजन साव ने एनकाउंटर को फर्जी बताया. उन्होंने कहा कि पूर्व नियोजित साजिश के तहत अमन की हत्या की गयी है. इसके अलावा उन्होंने सीबीआई जांच की भी मांग की.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Health: बढ़ रहा है देश में मोटे लोगों का प्रतिशत, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

कैसे पहुंचा था अमन अपराध के दलदल में पिता ने बताया

अमन के पिता निरंजन साव ने बताया कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से झगड़ा होने के बाद अमन अपराध की दुनिया में पहुंचा और कई बार आपराधिक जीवन से निकलने का प्रयास किया, लेकिन झूठा केस का पुलिंदा के कारण अमन अपराध के दलदल में फंसता चला गया. निरंजन का यह भी कहना है कि उनका बेटा साल 2015 से न्यायिक हिरासत में है तो कहीं न कहीं वह जेल प्रशासन के सहयोग से ही वह बाहरी दुनिया के संपर्क में था.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >