झारखंड के 23 नवनिर्वाचित विधायक पूर्व सीएम, मंत्री, सांसद व विधायक के रिश्तेदार

Jharkhand Election Result Explained : झारखंड चुनाव में 23 ऐसे लोग जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं, जो पूर्व सीएम, मंत्री, सांसद और विधायक के रिश्तेदार हैं.

Jharkhand Election Result Explained|रांची, सुनील कुमार झा : झारखंड में इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में एनडीए व इंडिया गठबंधन की ओर से 40 ऐसे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे, जिनका परिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रहा है. इनमें से 23 प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रहे. 18 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा. जो 40 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, उनमें 17 भाजपा, 10 झामुमो, आठ कांग्रेस, दो आजसू, दो माले और एक राजद के प्रत्याशी थे.

पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद के 23 रिश्तेदार बने विधायक

दोनों गठबंधनों ने राजनीतिक परिवारों से जुड़े जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया है, उनमें सीएम, पूर्व सीएम, मंत्री, सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक के रिश्तेदार शामिल थे. इनमें से 23 प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रहे. भाजपा ने जिन 17 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था, उनमें से 10 को हार का सामना करना पड़ा. सात प्रत्याशी को ही जीत मिली.

झामुमो के 10 में 9 प्रत्याशियों को मिली जीत

झारखंड मुक्ति मोर्चा के 10 में नौ प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. कांग्रेस के आठ में पांच प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रहे. माले के प्रत्याशी अरूप चटर्जी व चंद्रदेव महतो को भी जीत मिली. वहीं आजसू व राजद के राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सके.

भाजपा से जीतने वाले 7 प्रत्याशी मुख्यमंत्री या विधायक के रिश्तेदार

विधानसभा सीट का नामविधायक का नामराजनीतिक पृष्ठभूमि
बरकट्ठाअमित यादवपूर्व विधायक के पुत्र
झरियारागिनी सिंहपूर्व विधायक की पत्नी
जमशेदपुर पूर्वीपूर्णिमा दास साहूपूर्व मुख्यमंत्री की बहू
बड़कागांवरोशन लाल चौधरीसांसद के भाई
जमुआमंजू देवीपूर्व विधायक की पुत्री
बाघमाराशत्रुघ्न महतोसांसद के भाई
सिमरियाउज्ज्वल दासपूर्व विधायक के पुत्र

झारखंड विधानसभा चुनाव और परिणाम का विश्लेषण यहां पढ़ें

झामुमो से जीत दर्ज करने वाले नेता, मंत्री के रिश्तेदार

विधानसभा सीट का नामविधायक का नामराजनीतिक पृष्ठभूमि
बरहेटहेमंत सोरेनपूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र
शिकारीपाड़ाआलोक सोरेनसांसद के पुत्र
दुमकाबसंत सोरेनपूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र
गांडेयकल्पना सोरेनमुख्यमंत्री की पत्नी
मधुपुरहफीजुल हसनपूर्व मंत्री के पुत्र
ईचागढ़सबिता महतोपूर्व मंत्री की पत्नी
मनोहरपुरजगत माझीसांसद के पुत्र
तमाड़विकास मुंडापूर्व मंत्री के पुत्र
भवनाथपुरअनंतप्रताप देवपूर्व विधायक के भाई

कांग्रेस से जीत दर्ज करने वाले नेता, मंत्री के रिश्तेदार

विधानसभा सीट का नामविधायक का नामराजनीतिक पृष्ठभूमि
जामताड़ाडॉ इरफान अंसारीपूर्व सांसद के पुत्र
महगामादीपिका पांडेय सिंहपूर्व मंत्री की बहू
बेरमोकुमार जयमंगलपूर्व मंत्री के पुत्र
मांडरशिल्पी नेहा तिर्कीपूर्व मंत्री की पुत्री
पाकुड़निशात आलमपूर्व मंत्री की पत्नी

माले से जीत दर्ज करने वाले

विधानसभा सीट का नामविधायक का नामराजनीतिक पृष्ठभूमि
निरसाअरूप चटर्जीपूर्व विधायक के पुत्र
सिंदरीचंद्रदेव महतोपूर्व विधायक के पुत्र

राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले भाजपा के ये प्रत्याशी हारे

विधानसभा सीट का नामउम्मीदवार का नामराजनीतिक पृष्ठभूमि
जामासीता सोरेनपूर्व मुख्यमंत्री की बहू
गोड्डाअमित कुमार मंडलपूर्व विधायक के पुत्र
सिंदरीतारा देवीपूर्व विधायक की पत्नी
घाटशिलाबाबूलाल सोरेनपूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र
पोटकामीरा मुंडापूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी
खूंटीनीलकंठ सिंह मुंडापूर्व विधायक के पुत्र
जगन्नाथपुरगीता कोड़ापूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी
सिसईअरुण उरांवपूर्व मंत्री के पुत्र
छतरपुरपुष्पा देवीपूर्व सांसद की पत्नी
भवनाथपुरभानु प्रताप शाहीपूर्व विधायक के पुत्र

राजनीतिक पृष्ठभूमि वाली झामुमो की एकमात्र प्रत्याशी हारीं

विधानसभा सीट का नामउम्मीदवार का नामराजनीतिक पृष्ठभूमि
डुमरीबेबी देवीपूर्व मंत्री की पत्नी

राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले कांग्रेस के ये प्रत्याशी हारे

विधानसभा सीट का नामविधायक का नामराजनीतिक पृष्ठभूमि
बड़कागांवअंबा प्रसादपूर्व विधायक की पुत्री
मांडूजय प्रकाश भाई पटेलपूर्व सांसद के पुत्र
पांकीलाल सूरजपूर्व मंत्री के पुत्र

राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले आजसू के ये प्रत्याशी हारे

विधानसभा सीट का नामविधायक का नामराजनीतिक पृष्ठभूमि
रामगढ़सुनीता चौधरीसांसद की पत्नी
लोहरदगानीरू शांति भगतपूर्व विधायक की पत्नी

राजनीतिक पृष्ठभूमि वाली राजद की ये प्रत्याशी हारीं

विधानसभा सीट का नामविधायक का नामराजनीतिक पृष्ठभूमि
चतरारश्मि प्रकाशपूर्व मंत्री की बहू

राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले भाकपा-माले के ये प्रत्याशी हारे

विधानसभा सीट का नामविधायक का नामराजनीतिक पृष्ठभूमि
बगोदरविनोद सिंहपूर्व विधायक के पुत्र

Also Read

झारखंड चुनाव में भाजपा-आजसू के वोट शेयर घटे, जानें, झामुमो और कांग्रेस के वोट में कितनी वृद्धि हुई

Video: विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आजसू के एकमात्र विधायक क्यों देना चाहते हैं इस्तीफा

कल्पना सोरेन, पूर्णिमा साहू समेत 12 महिला बनीं झारखंड की विधायक, सबसे ज्यादा 5 कांग्रेस की

Video: झारखंड चुनाव के बाद पाकुड़ में आलमगीर आलम के घर उमड़ा जनसैलाब, लगे नारे- जेल का ताला टूटेगा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >