झारखंड चुनाव में भाजपा-आजसू के वोट शेयर घटे, जानें, झामुमो और कांग्रेस के वोट में कितनी वृद्धि हुई

Jharkhand Election Result Explained: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी और आजसू के वोट शेयर में कमी आई है. झामुमो का वोट शेयर बढ़ा या घटा, जानें.

Jharkhand Election Result Explained: एनडीए के घटक दलों भाजपा और आजसू के लिए 2024 का विधानसभा चुनाव निराशाजक रहा. एनडीए को न केवल राज्य गठन के बाद सबसे कम सीटों से संतोष करना पड़ा, बल्कि कुल वोट में दोनों दलों का हिस्सा भी घट गया. दोनों ही दलों का वोट शेयर 2019 के विधानसभा चुनाव की तुलना में कम हो गया है. 2019 में भाजपा का वोट शेयर 33.37 प्रतिशत और आजसू का 8.1 प्रतिशत था.

इंडिया गठबंधन के घटक दलों का वोट शेयर बढ़ा

इस बार दोनों दलों का वोट शेयर क्रमश: 33.18 प्रतिशत व 3.54 प्रतिशत रहा. दूसरी तरफ, इस बार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के घटक दलों झामुमो और कांग्रेस के साथ राजद का भी वोट शेयर भी बढ़ा है. झामुमो ने अब तक हुए सभी चुनावों से ज्यादा वोट शेयर हासिल किया है. कुल वोट में झामुमो का शेयर 23.44 प्रतिशत है. वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 15.56% व राजद का 3.44% रहा. इंडिया गठबंधन के तीनों दलों का वोट शेयर गत चुनाव की तुलना में बढ़ा है.

झारखंड विधानसभा चुनाव और रिजल्ट का विश्लेषण यहां पढ़ें

घटा भाजपा-आजसू का वोट शेयर बढ़ा झामुमो व कांग्रेस का हिस्सा

पार्टी का नाम2024 में
मिले वोट
2024 का वोट शेयर2019 का वोट शेयर2014 का वोट शेयर2009 का वोट शेयर2005 का वोट शेयर
भाजपा59,21,47433.18%33.37%31.26%24.44%23.53%
झामुमो41,83,28123.44%18.72%20.43%15.79%14.29%
कांग्रेस27,76,80515.56%13.88%10.46%21.43%12.05%
आजसू6,32,1863.54%8.10%3.68%7.55%2.81%
राजद6,13,8803.44%2.75%3.13%7.28%8.48%
माले3,37,0621.89%NANANANA
जदयू1,45,0400.81%NANANANA
लोजपा1,09,0190.61%NANANANA
नोटा2,26,4311.27%NANANANA
अन्य25,17,32414.11%NANANANA

Also Read

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में झामुमो-कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, सभी आरक्षित सीटों से भाजपा का सूपड़ा साफ

कल्पना सोरेन, पूर्णिमा साहू समेत 12 महिला बनीं झारखंड की विधायक, सबसे ज्यादा 5 कांग्रेस की

Video: विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आजसू के एकमात्र विधायक क्यों देना चाहते हैं इस्तीफा

Video: झारखंड चुनाव के बाद पाकुड़ में आलमगीर आलम के घर उमड़ा जनसैलाब, लगे नारे- जेल का ताला टूटेगा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >