Jharkhand Election 2024 Phase 2: दूसरे चरण में भी बंपर मतदान, शाम 5 बजे तक 67.59 फीसदी वोटिंग
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Phase 2: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग बुधवार को सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गयी है. इस चरण में झारखंड के 12 जिलों में 1.23 करोड़ मतदाता 528 उम्मीदवारों में से 38 विधायक चुनेंगे. चुनाव लड़ रहे 528 उम्मीदवारों में 472 पुरुष, 55 महिला और 1 थर्ड जेंडर हैं. मतदान के लिए 14,218 बूथ बनाए गए हैं. 2,414 बूथ शहरी, 11,804 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. 48 यूनिक पोलिंग स्टेशन, 239 बूथ महिलाओं द्वारा संचालित हो रहे हैं. 22 बूथ का संचालन दिव्यांग कर रहे हैं. 26 बूथ युवा द्वारा संचालित हो रहे हैं. वोटिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Phase 2 Live
धनबाद जिले में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान 56.30 फीसदी रही.
सिंदरी में 62.65 फीसदी वोटिंग हुई
निरसा में 63.75 फीसदी वोटिंग हुई
धनबाद में 45.14 फीसदी मतदान हुआ
झरिया में 48.4 फीसदी वोटिंग हुई
टुंडी में 64.07 % मतदान हुआ
बाघमारा में 57.42 फीसदी वोटिंग हुई
तीन बजे तक 61.47 फीसदी वोटिंग
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर तीन बजे तक कुल 61.47 फीसदी वोटिंग हुई.
तीन बजे तक 61.47 फीसदी वोटिंग
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर तीन बजे तक कुल 61.47 फीसदी वोटिंग हुई.
दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन और जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर ने डाला वोट
दुमका विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोरेन और जरमुंडी विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. झामुमो ने दुमका से बसंत सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने जरमुंडी से बादल पत्रलेख को अपना प्रत्याशी बनाया है.
Election 2024 Phase 2 Voting Live: ईंट भट्ठा में काम करने वाली प्रमिला देवी ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर डाला वोट
गिरिडीह की महिला मतदाता प्रमिला देवी ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर वोट डाला है. उनका विधानसभा क्षेत्र राजधनवार है. उन्होंने प्रभात खबर से खास बातचीत में बताया कि वह ईंट भट्ठा में मजदूरी करती है. उनका कहना है कि वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहती है. सरकारी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और रोजगार के उम्मीद के साथ उन्होंने मतदान किया है.
Jharkhand 2024 Phase 2 Voting Live Updates: बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय और झामुमो प्रत्याशी उमाकांत रजक ने डाला वोट
झारखंड बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने गिरिडीह के मरगोड़ा गांव में अपने परिवार के साथ मतदान किया. इसके अलावा चंदनकियारी के पूर्व विधायक सह झामुमो प्रत्याशी उमाकांत रजक ने भी मतदान किया.