झारखंड में ईडी रेड LIVE: छवि रंजन के आवास पर शाम 07:10 बजे तक ईडी की चली छापेमारी

ED Raid in Ranchi Live Updates: झारखंड के एक और IAS अधिकारी ईडी के रडार पर आ गये हैं. रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित कई जमीन दलालों और सीओ के लगभग 22 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. ऐसे ही पल-पल की अपडेट्स के लिये बने रहिये प्रभात खबर के Live सेक्शन में…

2:19 AM. 14 Apr 23 2:19 AM. 14 Apr

छवि रंजन के आवास पर शाम 07:10 बजे तक ईडी की चली छापेमारी

रांची के पूर्व डीसी और वर्तमान में झारखंड के समाज कल्याण विभाग के निदेशक आईएएस अधिकारी छवि रंजन के आवास पर गुरुवार की शाम 07:10 बजे तक ईडी की छापेमारी चली. इस दौरान कई कागजात खंगाले गये. बता दें कि ईडी ने गुरुवार की सुबह छवि रंजन के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

2:19 AM. 14 Apr 23 2:19 AM. 14 Apr

ईडी ने सिमडेगा के एक राजस्व कर्मचारी के आवास पर की छापेमारी, मिले अहम दस्तावेज

सिमडेगा : ईडी की टीम ने सिमडेगा के एक राजस्व कर्मचारी भानु प्रसाद के आवास में छापेमारी की. इस छापेमारी में कई अहम दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं. इस दौरान ईडी की टीम राजस्व कर्मचारी को अपने साथ रांची ले गई.

8:05 PM. 13 Apr 23 8:05 PM. 13 Apr

हजारीबाग के मेरु निवासी भरत प्रसाद के आवास में ईडी की छापेमारी

हजारीबाग शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित मेरु में ईडी ने भरत प्रसाद के घर गुरुवार सुबह 7:00 बजे छापामारी अभियान शुरू किया. दोपहर 1:45 बजे तक छापेमारी दल घर के अंदर पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं. छापेमारी दल में 5 से 6 ईडी के अधिकारी शामिल है. ईडी के टीम करीब सुबह 7 बजे मेरु पहुंची. सबसे पहले छापेमारी दल के 2 सदस्य मेरु स्थित भरत प्रसाद के घर का लोकेशन की एकत्र स्थानीय लोगों से लिया. जब ईडी के सदस्यों को लोकेशन कंफर्म होने के बाद टीम के अन्य चार सदस्य सहित सीआरपीएफ के जवानों ने घर को घेर लिया.

6:01 PM. 13 Apr 23 6:01 PM. 13 Apr

कदमा में 6 सदस्यीय ईडी की टीम फ्लैट अंदर कर रही जांच

कदमा में चल रहे छापामारी में 6 सदस्यीय ईडी की टीम फ्लैट अंदर जांच कर रही है. जबकि फ्लैट के बाहर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है. इधर गुरुवार सुबह छापेमारी शुरू होने के बाद फ्लैट के नीचे किसी को अंदर जाने और किसी को बाहर निकलने नहीं दिया गया है.

6:01 PM. 13 Apr 23 6:01 PM. 13 Apr

प्रज्ञा केंद्र संचालित करने वाले भरत प्रसाद के आवास और परिसर पर ईडी का छापा

हजारीबाग बगोदर मार्ग बीएसएफ मेरु चौक में प्रज्ञा केंद्र संचालित करने वाले भरत प्रसाद के आवास और परिसर में संचालित एसबीआई शाखा में भी ईडी का छापा पड़ा है.

6:01 PM. 13 Apr 23 6:01 PM. 13 Apr

रांची ईडी रेड LIVE: सुबह करीब 8:00 बजे से ईडी की छापेमारी जारी

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर में ईडी की टीम पहुंची हुई है. छापेमारी के दौरान फ्लैट के बाहर साफ सफाई कर रही नौकरानी को भी वहां से बाहर किया गया. छवि रंजन यहां कभी कभार ही फ्लैट में देर रात या तड़के के समय आते थे. फिलहाल, फ्लैट में केवल माता-पिता ही रहते थे. वह भी 2 माह पूर्व छोड़कर अन्यत्र चले गए थे. फ्लैट खुलने के बाद सुबह करीब 8:00 बजे से छापामारी चल रही है.

5:02 PM. 13 Apr 23 5:02 PM. 13 Apr

हिंदपीढ़ी के एक जमीन कारोबारी के ठिकाने पर भी छापेमारी जारी

रांची के हिंदपीढ़ी के जमीन कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी अशरफ खान उर्फ चुन्नू खान के ठिकाने पर छापेमारी चल रही है.

5:02 PM. 13 Apr 23 5:02 PM. 13 Apr

बिहार के गोपालगंज में भी ईडी की छापेमारी जारी

बता दें कि बिहार के गोपालगंज में ईडी की छापेमारी पिछले 4 घंटे से चल रही है. बता दें कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बनतैल गांव में ईडी के अधिकारियों ने परिजनों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की है. धनबाद जिले में एक SDPO पोस्टेड है. जिसके यहां छापेमारी की जा रही है.

5:02 PM. 13 Apr 23 5:02 PM. 13 Apr

हजारीबाग, सिमडेगा में ईडी की छापेमारी

रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, सिमडेगा सहित कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. वहीं, बिहार और बंगाल में भी ईडी की रेड जारी है. सिमडेगा में राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप के घर में की छापेमारी जा रही है.

5:02 PM. 13 Apr 23 5:02 PM. 13 Apr

ED Raid in Ranchi LIVE: रांची समेत कुल 22 ठिकानों पर चल रही छापेमारी

झारखंड के एक और IAS अधिकारी ईडी के रडार पर आ गये हैं. रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित कई जमीन दलालों और सीओ के लगभग 22 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. पूरा मामला जमीन से जुड़ा है. रांची के डीसी रहते हुए छवि रंजन के ऊपर कई आदिवासी जमीन का नेचर चेंज करने का आरोप लगा था. मिली जानकारी के अनुसार, सेना की जमीन से छेड़छाड़ का भी मामला है.

4:01 PM. 13 Apr 23 4:01 PM. 13 Apr

रांची ईडी रेड LIVE: नोट गिनने वाली मशीन के साथ पहुंची ईडी की टीम

जमशेदपुर के कदमा स्थित छवि रंजन के आवास पर ईडी की टीम अपने साथ नोट गिनने वाली मशीन के साथ पहुंची है. बता दें फ्लैट के बाहर ईडी अधिकारियों की गाड़ी लगी हुई है. फिलहाल, आवास पर रेड जारी है.

4:01 PM. 13 Apr 23 4:01 PM. 13 Apr

रांची ईडी रेड LIVE: पूजा सिंघल के आवास पर पूजा करने से पंडित को ईडी की टीम ने रोका

इधर, राजधानी रांची में पूजा सिंघल के आवास पर पूजा करने पंडित जी आए थे. लेकिन पुलिसकर्मियों ने पंडित को पूजा करने नहीं दिया. कहा छवि रंजन के आवास पर छापेमारी चल रहा है. आज पूजा नहीं हो पाएगी. पंडित बिना पूजा किए ही वापस चले गये.

4:01 PM. 13 Apr 23 4:01 PM. 13 Apr

रांची ईडी रेड LIVE: छवि रंजन के बेडरूम में मिले तीन दरवाजे, ईडी की छापेमारी जारी

बताया जा रहा है कि छवि रवि रंजन के मास्टर बेडरूम के फ्लैट के अंदर स्पेशल सेफ्टी (तीन अलग-अलग दरवाजा) का इंतजाम है. ईडी की टीम ने आदित्यपुर स्थित उनके रिश्तेदार को यहां बुला कर फ्लैट को खुलवाया और रिश्तेदार फ्लैट का केयरटेकर भी था. ईडी की टीम में 5 पुरुष और एक महिला अधिकारी दो गाड़ियों से आए थे

4:01 PM. 13 Apr 23 4:01 PM. 13 Apr

रांची ईडी रेड LIVE: जमशेदपुर के कदमा में भी ईडी की रेड

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मलकीत होटल के पास लोंगिया अपार्टमेंट में ईडी की दबिश है. वहीं, डीसी रहे छवि रंजन के आवास पर सुबह से ईडी की छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि इस फ्लैट में पिछले 7 सालों से पिता रामदयाल पंडित टाटा स्टील सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ रह रहे थे. पिछले सवा माह पूर्व छवि रंजन यहां से चले गए थे. ईडी की टीम सुबह 6:30 बजे पहुंची थी, तब फ्लैट में कोई नहीं था. फ्लैट बंद था.

3:58 PM. 13 Apr 23 3:58 PM. 13 Apr

ED Raid in Ranchi LIVE: रांची के रातू और बड़गाईं के सीओ के यहां भी ईडी की रेड

राजधानी रांची के रातू और बड़गाईं के सीओ के यहां ईडी की छापेमारी चल रही है. जानकारी के अनुसार रातू सीओ के इंद्रपुरी वाले घर में कोई हलचल नहीं है.

3:58 PM. 13 Apr 23 3:58 PM. 13 Apr

बंगाल के 2 ठिकानों ईडी की रेड

ईडी की रेड बंगाल के 2 ठिकानों और बिहार के एक ठिकाने पर चल रही है. कोलकाता और गोपालगंज में रेड चल रही है.

मुख्य बातें

ED Raid in Ranchi Live Updates: झारखंड के एक और IAS अधिकारी ईडी के रडार पर आ गये हैं. रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित कई जमीन दलालों और सीओ के लगभग 22 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. ऐसे ही पल-पल की अपडेट्स के लिये बने रहिये प्रभात खबर के Live सेक्शन में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >